होम सीएम योगी के नाम दर्ज हो गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मुलायम-मायावती सभी को पछाड़ा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2023 09:30 PM

सीएम योगी के नाम दर्ज हो गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मुलायम-मायावती सभी को पछाड़ा

सीएम योगी के नाम दर्ज हो गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मुलायम-मायावती सभी को पछाड़ा

सीएम योगी के नाम दर्ज हो गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मुलायम-मायावती सभी को पछाड़ा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम बुधवार को नया और ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होेंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आजादी के बाद किसी मुख्यमंत्री ने पहली बार बनाया है। योगी ने मुख्यमंत्री के पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

उनसे पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। मुलायम सिंह यादव और मायावती कई बार सीएम बने लेकिन उनके रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं हैं। पूर्व सीएम चौधरी चरण सिंह, नारायण दत्त तिवारी, अखिलेश यादव भी सीएम योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते हैं।

सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं।

अभी तक डॉ. संपूर्णानन्द के नाम सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड था। वह 5 वर्ष 345 दिन तक यूपी के सीएम रहे थे। सीएम योगी मुख्यमंत्री के पद पर बुधवार को पांच वर्ष 347 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया।

दो तिहाई से ज्यादा बहुमत पाने वाली बीजेपी पहली पार्टी

योगी के चेहरे पर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 255 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं इससे पहले 2017 में बीजेपी को 312 सीटें प्राप्त हुई थी। इस तरह बीजेपी यूपी में पहली पार्टी बन गई जिसे दो बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला।

मिथक तोड़ने वाले सीएम

इन तमाम बातों के साथ ही योगी मिथक तोड़ने वाले सीएम भी योगी हैं। पहले यह कहा जाता था कि जो सीएम नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है। इस डर से कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाता था। योगी सीएम बनने के बाद लगभग 6 वर्ष में 25 बार से ज्यादा बार नोएडा गए, बावजूद इसके उन्होंने दोबारा सीएम पद की शपथ ली।

तीन साल से ज्यादा समय तक रहने वाले सीएम
नाम दिन पार्टी
योगी आदित्यनाथ 5 वर्ष 347 (पदस्थ) भाजपा
डॉ. संपूर्णानन्द 5 वर्ष 345 दिन कांग्रेस
अखिलेश यादव 5 वर्ष चार दिन सपा
मायावती 4 वर्ष 307 दिन बसपा
मुलायम सिंह यादव 3 वर्ष 257 दिन सपा

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)