होम आज एक जनपद एक उत्पाद योजना है, पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था, अखिलेश यादव पर योगी का हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2023 09:27 PM

आज एक जनपद एक उत्पाद योजना है, पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था, अखिलेश यादव पर योगी का हमला

आज एक जनपद एक उत्पाद योजना है, पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था, अखिलेश यादव पर योगी का हमला

आज एक जनपद एक उत्पाद योजना है, पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था, अखिलेश यादव पर योगी का हमला

यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर हमले किए। पिछली सरकार से अपनी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) हमारी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना पर उंगली उठा रहे थे।

जबकि यह आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय योजना है। इसका लाभ यूपी को बड़े पैमाने पर हुआ है। उनके जमाने में तो वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया योजना चल रही थी। कौन सा जिला था जहां माफिया नहीं था। हर जिले में एक माफिया उभर रहा था। कहीं भूमि माफिया, कहीं पशु माफिया, कहीं राशन माफिया उभर रहा था। लोगों के हक को लूटा जा रहा था।

सीएम योगी ने अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2017 से पहले की सरकार ने प्रदेश को लूटा है। ऐसे ही कोई इंग्लैंड में होटल नहीं खरीद रहा। ऐसे ही आस्ट्रेलिया में प्रापर्टी नही ली जा रही है। यह सब जनता की कमाई को लूट कर खरीदा जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी पहले रिकार्ड घाटे में और अब रिकार्ड फायदे में है। सीएम योगी ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि वह कहते थे जो नोएडा जाता है वो सीएम के रूप में नहीं लौटेगा। हमने कहा था, कि नोएडा जाएंगे भी और डंके की चोट पर लौट कर आऊंगा।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या नहीं है। देश की सबसे ज्यादा उरवरा भूमि यहां पर है। सबसे अच्छा जल संसाधन है। भारत सबसे युवा देश है तो यूपी सबसे अच्छा यूथ रखने के साथ सबसे बड़ा श्रम बाजार भी है। हर तरह की कनेक्टिविटी है।

रोड, रेल, एयर और वाटर वे की कनेक्टिविटी आज उत्तर प्रदेश के पास है। ईस्टर्न और वेस्टर्न दोनों फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। वाटर वे की कनेक्टिविटी के तहत दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज का प्रधानमंत्री ने शुरुआत भी की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)