होम कल से तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग की चेतावनी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2023 11:22 PM

कल से तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग की चेतावनी

कल से तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग की चेतावनी

कल से तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग की चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान काफी अधिक बढ़ चुका है। फरवरी महीने में भी अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान औसत से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने वाला है। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में बारिश होगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो महाराष्ट्र, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान नॉर्मल से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, असम, मेघालय, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने बताया, कितना अधिक रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। वहीं, उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी आएगी। गुजरात में अगले दो दिनों तक कोई बदलाव नहीं आएगा फिर तापमान तीन डिग्री तक बढ़ जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो अगले तीन दिनों तक तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद कुछ दिनों तक तापमान नहीं बदलेगा। बाकी के राज्यों में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं आने वाला है।

इन राज्यों में होने वाली है बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा। 25-27 फरवरी के बीच यानी तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। इसके अलावा, हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं, 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसे अलावा, 28 फरवरी को कश्मीर घाटी में और एक मार्च को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)