होम MCD में बढ़ा स्टैंडिंग कमेटी का इंतजार, हंगामे के बीच मेयर ने इस दिन चुनाव कराने का किया ऐलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2023 11:13 PM

MCD में बढ़ा स्टैंडिंग कमेटी का इंतजार, हंगामे के बीच मेयर ने इस दिन चुनाव कराने का किया ऐलान

MCD में बढ़ा स्टैंडिंग कमेटी का इंतजार, हंगामे के बीच मेयर ने इस दिन चुनाव कराने का किया ऐलान

MCD में बढ़ा स्टैंडिंग कमेटी का इंतजार, हंगामे के बीच मेयर ने इस दिन चुनाव कराने का किया ऐलान

एमसीडी (MCD) में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं हो सका। अब स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी यानी सोमवार को होगा। सिविक सेंटर में भारी हंगामे के बीच दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का ऐलान किया।

इससे पहले दिल्ली एमसीडी में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। यहां स्टैडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव हो रहा था, लेकिन चुनाव संपन्न नहीं हो सका। दरअसल जब स्टैंडिंग कमेटी के लिए हुए चुनाव के बाद मेयर शैली ओबेरॉय विजयी प्रत्याशियों के बारे में घोषणा कर रही थीं उसी वक्त वहां हंगामा मच गया। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद एक-दूसरे से भिड़ गये। एमसीडी सदन के अंदर मारपीट और लात-घूंसे का नजारा दिखा।

दिल्ली की नवनियुक्त महापौर शैली ओबेरॉय द्वारा शुक्रवार को नगर निगम की एक प्रमुख समिति के छह सदस्यों के चुनाव में एक मत को अवैध घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों के बीच जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले। हंगामे के बीच एक पार्षद अशोक मनु अचेत हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य उस वक्त आक्रोशित हो गए और उन्होंने महापौर पर हमला कर दिया जब उन्हें यह आभास हुआ कि उनकी पार्टी चुनाव हार जाएगी। वहीं, भाजपा पार्षद पंकज लूथरा ने आरोप लगाया कि यह 'आप' की गलती थी जिससे बवाल हुआ। पंकज, स्थायी समिति चुनाव में एक उम्मीदवार हैं।

स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 2:30 बजे संपन्न हुई। चुनाव संपन्न होने के दस मिनट बाद मतगणना शुरू हुई। जो दो घंटे से अधिक समय तक चली। महापौर शैली ओबेरॉय ने सदस्यों से कहा कि परिणाम अवैध वोट के बिना घोषित किया जाएगा। जिसका भाजपा सदस्यों ने विरोध किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)