होम नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र, जावेद अख्तर बोले- वे नहीं बना सके, तो क्या आप बना लेंगे?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2023 11:09 PM

नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र, जावेद अख्तर बोले- वे नहीं बना सके, तो क्या आप बना लेंगे?

नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र, जावेद अख्तर बोले- वे नहीं बना सके, तो क्या आप बना लेंगे?

नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र, जावेद अख्तर बोले- वे नहीं बना सके, तो क्या आप बना लेंगे?

पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर खरी-खरी सुनाने वाले जावेद अख्तर ने फिर इस देश को लेकर अपनी राय रखी है। इसके अलावा उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर भी अपनी बात कही। सिर्फ इतना ही नहीं, जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को बनाए जाने को मानव सभ्यता की सबसे बड़ी गलती बता डाला।

गौरतलब है कि हाल ही में जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुंबई हमलों को पाकिस्तान को जमकर सुनाया है।

धर्म से देश नहीं बन सकता
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि धर्म के आधार पर कभी कोई देश नहीं बन सकता। जावेद अख्तर एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि जहां-जहां पर धर्म के आधार पर देश बने हैं, उनकी हालत देख लीजिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ऐसा नहीं हो सका। कहीं भी धर्म के आधार पर देश नहीं बन सका। जावेद अख्तर ने पाकिस्तान की मिसाल देते हुए कहा कि जब 70 साल में वहां धर्म के आधार पर देश नहीं बन सका तो हमारे यहां कैसे बनेगा।

पाकिस्तान पर यह कहा
जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान का जिस वक्त बंटवारा हुआ, वहां सभी मुसलमान थे। वक्त के साथ वहां चीजें बदल चुकी हैं। आज वहां अहमदिया मुसलमान नहीं है, शिया भी मुस्लिम नहीं माने जा रहे हैं। लगातार रिजेक्शन हो रहा है। जावेद अख्तर ने इसके बाद कहा कि हम भी आज वही कर रहे हैं, जो उन्होंने 70 साल पहले किया था। जावेद अख्तर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि धर्म के आधार पर बना देश क्या होता है।

जहां पैदा हुआ उस देश से प्यार रहेगा
जावेद अख्तर ने आगे कहा कि मैं जहां पैदा हुआ, उस शहर से प्यार होगा। जिस स्कूल में पढ़ाई की, उस स्कूल से प्यार होगा। जिस कॉलेज-यूनिवर्सिटी में गया, वहां से भी प्यार तो रहेगा ही। उन्होंने कहा कि आखिर कौन ऐसा होगा जिसे अपने देश से प्यार नहीं होगा? जावेद अख्तर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को अपने देश से प्यार नहीं हो, उसके दिमाग की स्टडी की जानी चाहिए कि आखिर उसे अपने देश से प्यार क्यों नहीं है?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)