होम ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद हरमनप्रीत कौर के छलके आंसू, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट लिखकर कही ये बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2023 11:16 PM

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद हरमनप्रीत कौर के छलके आंसू, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट लिखकर कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद हरमनप्रीत कौर के छलके आंसू, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट लिखकर कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद हरमनप्रीत कौर के छलके आंसू, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट लिखकर कही ये बात

महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह अपने आंसू छिपाते हुए दिखीं।

उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे थे। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर जगत से जुड़ी हस्तियों ने हरमनप्रीत और टीम का सपोर्ट किया। इस बीच अब अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हरमनप्रीत की फोटो के साथ एक आर्टिकल शेयर किया और उन पर गर्व जताया।

हरमनप्रीत का किया सपोर्ट
अनुष्का लिखती हैं, ‘हमेशा तुम पर और तुम्हारी टीम पर गर्व है कैप्टेन।‘ उन्होंने हरमनप्रीत को टैग भी किया है। इसके सथ ब्लू हार्ट का इमोजी बनाया जो टीम इंडिया की जर्सी का कलर भी है। अनुष्का ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के आधिकारिक हैंडल से शेयर किए एक वीडियो को री-शेयर किया। उन्होंने कहा- ‘ये महिलाएं।‘ वीडियो में पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, हरमनप्रीत को सांत्वना देती हुई दिखी थीं।

 
सभी के लिए भावुक कर देने वाला पल
इस मौके पर अंजुम चोपड़ा ने कहा कि ‘उसके लिए इमोशनल मोमेंट था। उसके लिए भी और मेरे लिए भी। बहुत बार भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है और बहुत बार हारे हैं। मैंने पहले भी ये देखा है। मैंने देखा कि किस तरह वह अपनी इंजरी और हेल्थ से जूझी है। शायद वह खेलती भी नहीं लेकिन क्योंकि विश्व कप का सेमीफाइनल है और हरमनप्रीत कौर एक कदम पीछे लेने वाले खिलाड़ियों में से नहीं है एक कदम आगे लेने वाले खिलाड़ियों में से है।‘

उधर अनुष्का शर्मा की फिल्मों की बात करें तो वह झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म ‘चाकदा एक्सप्रेस’ में दिखेंगी। अनुष्का की पिछली रिलीज ‘जीरो’ थी जो 2018 में आई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)