होम अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता, बोले- इंडिया मेरे लिए सब कुछ है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 23, 2023 09:02 PM

अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता, बोले- इंडिया मेरे लिए सब कुछ है

अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता, बोले- इंडिया मेरे लिए सब कुछ है

अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता, बोले- इंडिया मेरे लिए सब कुछ है

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता छोड़ने का फैसला लिया है। दरअसल, हर फिल्म की रिलीज के वक्त अभिनेता को कनाडा की नागरिकता के लिए ट्रोल किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जाता है।

यही कारण है कि अब अभिनेता ने अपनी फिल्म 'सेल्फी' की रिलीज से एक दिन पहले इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने भारत के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है और वह कनाडा की सिटिजनशिप छोड़ने वाले हैं।

मुझे बुरा लगता है जब...- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे बुरा लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल उठाते हैं। कनाडा की नागरिकता लेने के पीछे का कारण जाने बिना मुझे भला-बुरा कहते हैं। भारत मेरे लिए सब कुछ है… मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी पाया है, यहीं से पाया है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भारत को ये सब वापस देने का मौका मिल रहा है। बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं…।”

क्यों ली थी कनाडा की नागरिकता?
अक्षय कुमार आगे कहते हैं, "एक वक्त था जब मैंने 15 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी थीं। यह 1990 के दशक की बात है। मेरी फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने मुझे कनाडा की नागरिकता लेने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, मैं परेशान था। मेरी फिल्में चल नहीं रही थीं और काम करना था। तब मैं सलाह लेने के लिए अपने दोस्त के पास गया। मेरा दोस्त कनाडा में रहता है। उसने कहा, ‘यहां आ जाओ’। मैंने नागरिकता के लिए आवेदन किया और मुझे कनाडा की नागरिकता मिल गई।"

कनाडा शिफ्ट क्यों नहीं हुए अभिनेता?
अक्षय कुमार ने आगे कहा, “मेरी किस्मत अच्छी थी। 15 फ्लॉप फिल्मों के बाद दो फिल्में सुपरहिट हो गईं। मेरे दोस्त ने कहा, ‘वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो’। मुझे कुछ और फिल्में मिलने लगीं। मैं भूल गया कि मेरे पास पासपोर्ट कहां का है? मैंने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं। लेकिन हां] अब मैंने अपने पासपोर्ट को बदलवाने के लिए दे दिया है।” बता दें, कल यानी 24 फरवरी अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी भी अहम रोल में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)