होम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड घोषित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2023 10:49 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड घोषित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड घोषित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड घोषित

भाररत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत ने शुरुआती दो मैच अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने रविवार दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच जीता।

भारत की जीत के बाद बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड घोषित कर दिया है। भारत के टेस्ट स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही थी कि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को टेस्ट में मौका मिल सकता है कि लेकिन उनक नाम नहीं हैं। बता दें तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर और चौथा मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सीमित ओवर फॉर्मेट में भारत की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे जबकि हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। वनडे स्क्वॉड में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हो गई है। वहीं, तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी सीमित ओवर फॉर्मेट में शामिल किया गया है। उनादकट ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच साल 2013 में खेला था। उनादकट के नेतृत्व में सौराष्ट्र ने हाल ही में दूसरी बार रणजी खिताब जीता है।

पहला वनडे मैच नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

कप्तान रोहित ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहला वनडे मैच नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने बताया कि रोहित फैमिली कमिटमेंट की वजह से पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी गैर मौजूदगी में हार्दिक पांड्या टीम का नेतृत्व करेंगे। हार्दिक ने कई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की अगुवाई की है और उनका बतौर कप्तान शानदार रिकॉर्ड रहा है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से होगा। पहला मैच मुंबई में होगा। दूसरा मुकाबला 19 मार्च को विशाखापट्टनम में आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), एस गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), आर जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)