होम यूपी, दिल्ली से आने वाली गाड़ियों के लिए 30 घंटे तक हाईवे पर पाबंदी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2023 10:45 PM

यूपी, दिल्ली से आने वाली गाड़ियों के लिए 30 घंटे तक हाईवे पर पाबंदी

यूपी, दिल्ली से आने वाली गाड़ियों के लिए 30 घंटे तक हाईवे पर पाबंदी

यूपी, दिल्ली से आने वाली गाड़ियों के लिए 30 घंटे तक हाईवे पर पाबंदी

हरिद्वार की हरकी पैड़ी में सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान (Somvati Amavasya Snan)पर्व को लेकर भी पुलिस-प्रशासन द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। हरिद्वार में रविवार शाम चार बजे से लेकर सोमवार सुबह 10 दस बजे तक जिले में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यानि कुल 30 घंटे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर कई जगह पर डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

यहां पार्क किए जाएंगे वाहन: दिल्ली की तरफ से आ रहे वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कालेज ख्याति ढ़ाबा गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल पंतद्वीप-चमगादड टापू पार्किंग में पार्क होंगे। यातायात का अधिक दबाव होने पर यातायात को सिंहद्द्वार से डायवर्ट कर देशरक्षक तिराहा, बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया से होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यातायात का अधिक दबाव होने पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

ऐसे में दिल्ली से आ रहे वाहन नारसन-मंगलौर, नगला इमरती-लक्सर-फेरुपुर-जगजीतपुर- एसएम तिराहा, शनि चौक, मातृसदन पुलिया होते हुए बैरागी कैंप में पहुंचेंगे। पंजाब की तरफ से आ रहे वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344, नगला इमरती, कोर कालेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी से होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल पतद्वीप, चमगादड् टापू में पार्क होंगे।

सोमवती अमावस्या स्नान पर 39 सेक्टर बनाए
हरिद्वार में सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन-पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 16 जोन एवं 39 सेक्टरों बांटते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसपी सिटी को मेला क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों ने स्नान पर्व को लेकर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित फोर्स की ब्रीफिंग में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर भौगोलिक परिवेश की जानकारी ले लें, जिससे उन्हें दिक्कत न हो। हाईवे पर तैनात हर पुलिसकर्मी को यातायात प्लान की जानकारी होना भी जरूरी है, लिहाजा हर कोई यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराए।डीएम-एसएसपी ने कहा कि पिछले स्नान पर्वों की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है, वैसे भी स्नान पर्व के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ता जाता है।

उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक वैकल्पिक मार्ग चयन जरूर कर लें। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी को पूरी तरह से चौकस रहना है। मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर कैंपस में अव्यवस्था का आलम न हो, इसलिए कतारबद्ध संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहें। प्वाइंट को किसी भी सूरत में पुलिसकर्मी नहीं छोड़े, वरना कार्रवाई होना तय है। इस दौरान एसपी अपराध रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी देहात एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

जल पुलिस चौकस रहे
एसएसपी अजय सिंह ने जल पुलिस को पूरी तरह से चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं न हों, इसलिए हर पुलिसकर्मी को चौकन्ना रहना है। जल पुलिस की टीमें मुस्तैद रहेगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र से भिखारियों को भी हटाया जाए। बम निरोधक दस्ते के साथ साथ डॉग स्क्वॉयड की भी तैनाती की गई है।

इतनी फोर्स रहेगी तैनात
पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस उपाधीक्षक, 21 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 65 उपनिरीक्षक, 19 महिला उपनिरीक्षक, 143 अपर उप निरीक्षक पीटीसी, 40 पीएसी अ. गुल्म नायक, 220 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु एटीसी, 107 मुख्य आरक्षी, 292 आरक्षी, 74 महिला आरक्षी, दो यातायात निरीक्षक, दो टीइसआई, 16 हेट कांस्टेबल टीपी, 27 कांस्टेबल टीपी, 12 अभिसूचना ईकाई के जवान, तीन टीमें बीडीएस/डॉग स्क्वायड, घुड़सवार पुलिस की दो टीम, चार घोड़े, जल पुलिस- 20 कर्मचारी, पीएसी तीन कंपनी, दो प्लाटून, डेढ़ सेक्शन की तैनाती रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)