होम रामपुर-आजमगढ़ छीना, अब यूपी की 12 सीटों पर BJP ने खेला जीत का नया दांव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2023 10:37 PM

रामपुर-आजमगढ़ छीना, अब यूपी की 12 सीटों पर BJP ने खेला जीत का नया दांव

रामपुर-आजमगढ़ छीना, अब यूपी की 12 सीटों पर BJP ने खेला जीत का नया दांव

रामपुर-आजमगढ़ छीना, अब यूपी की 12 सीटों पर BJP ने खेला जीत का नया दांव

लोकसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी हैं। भाजपा में इसम सबसे आगे है। भाजपा का इस बार उन सीटों पर ज्यादा फोकस है जिन्हें वह 2019 में हार गई थी।

इन सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने इस बार नया दांव खेला है। इसके लिए पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को इन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। बूथ स्तर पर सक्रियता और सौंपे गए कार्यों की समीक्षा हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की जीत को लेकर चक्रव्यूह रचेंगे। अमित शाह और नड्डा की चाल 2024 में कितना कमाल कर पाती है, ये तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल दोनों ही नेता पश्चिम यूपी की इन सभी सीटों पर संवाद करने आएंगे।

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में उन सभी बूथों पर मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए प्लान तैयार किया है जहां पिछले चुनाव में संगठन भी नहीं था। 2019 के चुनाव में मुरादाबाद मंडल की छह सीटों समेत प्रदेश में 14 सीटों पर भाजपा हार गई थी। बाद में उपचुनाव में मंडल की रामपुर और आजमगढ़ सीट भाजपा ने सपा से छीन ली है। मैनपुरी पर भाजपा को कामयाबी नहीं मिल सकी। एक बार फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुटी है। चार-चार सीटों के क्लस्टर बनाकर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और एक केंद्रीय मंत्री की ड्यूटी लगाई गई है।

मुरादाबाद, अमरोहा, संभल और मैनपुरी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है। इस क्लस्टर में यूपी से एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुरादाबाद निवासी सत्यपाल सिंह सैनी को जिम्मेदारी मिली है। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मंडल की बिजनौर और नगीना समेत सहारनपुर सीट की जिम्मेदारी मिली है। यह सभी नेता सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुलाकात के साथ बूथ स्तर पर संवाद करेंगे। जहां संगठन नहीं वहां सक्रिय करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के स्तर से इनके कार्यों की समीक्षा होगी। प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद जनपद के मूल निवासी हैं इस लिहाज से मुरादाबाद मंडल की सीटों को लेकर पार्टी नेता और ज्यादा सक्रियता पार्टी नेता दिखा रहे हैं।

जेपी नड्डा और अमित शाह भी करेंगे दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह भी दौरा करेंगे। गाजीपुर से इसकी शुरूआत हो चुकी है। अब अमरोहा से पश्चिम यूपी की शुरुआत होगी। जो सीटें पश्चिम यूपी की हारी हैं उन सभी पर समाज के प्रमुख लोगों से संवाद करने का कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यकाल बढ़ने के बाद नड्डा ने गाजीपुर से शुरू की थी पहली यात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकाल बढ़ाये जाने के बाद 20 जनवरी को अपनी पहली उत्तर प्रदेश यात्रा गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में की, जहां उन्होंने पूर्व सैनिकों से लेकर बूथ कमेटी और समाज के प्रमुख वर्ग के लोगों से सीधा संवाद किया। इस सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा (जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल) को पराजित किया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, 'वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर राजनीतिक परिणाम हमारे अनुकूल नहीं आए, वहां हम बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से उन बूथों की पहचान कर जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं एवं भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे लोकहित कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचा रहे हैं।

मैनपुरी सीट नहीं जीत पाई भाजपा

भाजपा ने पिछले वर्ष हुए उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रतिनिधित्व वाली आजमगढ़ और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के प्रतिनिधित्व वाली रामपुर सीट को सपा के कब्जे से छीनकर अपने हिस्से में कर लिया। हालांकि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिल सकी। आजादी के बाद से ही इस सीट पर जनसंघ या भाजपा को कभी भी जीत हासिल करने का मौका नहीं मिला। इस सीट को जीतकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा और मुलायम की विरासत को बचाने में कामयाब रहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)