होम BJP सांसद वरुण गांधी ने कर लिया फैसला! 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दिए संकेत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2023 10:43 PM

BJP सांसद वरुण गांधी ने कर लिया फैसला! 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दिए संकेत

BJP सांसद वरुण गांधी ने कर लिया फैसला! 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दिए संकेत

BJP सांसद वरुण गांधी ने कर लिया फैसला! 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दिए संकेत

 यूपी के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी के सियासी भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। अपनी ही सरकार पर हमलावर रहने वाले वरुण को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि वे कहां से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, सियासी गलियारों में यह भी चर्चाएं हैं कि क्या भाजपा उन्हें अगले आम चुनाव में टिकट देगी या नहीं। विभिन्न सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों से वरुण न सिर्फ प्रदेश की बीजेपी सरकार, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर निशाना साध चुके हैं। अब हाल में दिए गए एक बयान से साफ हो गया है कि उन्होंने यह फैसला कर लिया है कि वे अगले लोकसभा चुनाव में कहां से चुनाव लड़ेंगे।

24 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिए संकेत
बीते दिनों भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बयान दिया, जिससे साफ हो गया कि वे अगला लोकसभा चुनाव उसी पीलीभीत से लड़ेंगे, जहां से वे अभी सांसद हैं। वरुण गांधी ने कहा, ''पीलीभीत से मेरा खून का रिश्ता है। मैं राजनीति में आवाज उठाने के लिए आया हूं। जब तक मैं और मेरी मां हैं, तब तक आपकी आवाज उठाते रहेंगे।'' भाजपा सांसद ने आगे कहा कि वे पीलीभीत की जनता के दुख-दर्द को समझते हैं। वरुण के ताजा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि वह पीलीभीत से ही अगला चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि वरुण पिछले तीन बार से सांसद हैं, जिसमें से एक बार सुल्तानपुर और दो बार पीलीभीत से जीत दर्ज की है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि भाजपा उन्हें अगले चुनाव में टिकट देगी या फिर वे कांग्रेस, सपा या बतौर संयुक्त उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

वरुण गांधी को दो बार ऑफर किया गया था मंत्रिपद
मोदी सरकार के दोनों कार्यकालों में वरुण गांधी के पास कोई भी मंत्रिपद भी नहीं रहा है। केंद्र में मंत्रिपद को लेकर हाल ही में वरुण गांधी ने बड़ा दावा किया था। वरुण का दावा है कि उन्हें दो बार मंत्री बनने के लिए कहा गया था, लेकिन उसे उन्होंने ठुकरा दिया। सांसद वरुण गांधी ने 'न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के थिंकएडू कॉन्क्लेव के दौरान कहा था, "मैंने दो बार मंत्रिपद ठुकराया है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।" यह पूछे जाने पर कि जब उन्होंने मंत्रिपद ठुकराया तो क्या किसी को बुरा लगा, वरुण गांधी ने कहा, "यदि आप किसी को सम्मानपूर्वक बातें कहते हैं, यदि उनका सम्मान बनाए रखा जाता है, और यदि आपके बयानों में तर्क है, तो लोग बड़े दिल वाले होते हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)