होम सिर्फ 999 दिन की एफडी पर मिल रहा 8.60% का ब्याज, 15 फरवरी से लागू है नई ब्याज दरें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2023 10:35 PM

सिर्फ 999 दिन की एफडी पर मिल रहा 8.60% का ब्याज, 15 फरवरी से लागू है नई ब्याज दरें

सिर्फ 999 दिन की एफडी पर मिल रहा 8.60% का ब्याज, 15 फरवरी से लागू है नई ब्याज दरें

सिर्फ 999 दिन की एफडी पर मिल रहा 8.60% का ब्याज, 15 फरवरी से लागू है नई ब्याज दरें

अभी भी सुरक्षित निवेश और एक निश्चित अवधि के बाद गारंटीड इनकम पाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना अधिकतर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। बीते 8 फरवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बार फिर रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है।

रेपो रेट में इस इजाफे के बाद देश के कई प्राइवेट और सरकारी बैंकों के अलावा स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने भी अपने एफडी रेट्स में इजाफा किया है। इसी क्रम में ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF small finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

यहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
ब्याज दरों में इस इजाफे के बाद ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 999 दिन की एफडी पर 8.10 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को इसी समयावधि के लिए 8.60 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर अपने जनरल कस्टमर्स को 8 पर्सेंट और अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक की बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हैं।

स्मॉल फाइनेंस बैंक के बढ़े हुए एफडी रेट्स
इंटरेस्ट रेट में इस इजाफे के बाद यह स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर 4 पर्सेंट, 15 दिन से 59 दिन की एफडी पर 4.50 पर्सेंट, 60 दिन से 90 दिन की एफडी पर 5 पर्सेंट और 91 दिन से 182 दिन की एफडी पर 5.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर बैंक 183 दिन से 1 साल की एफडी पर 6 पर्सेंट जबकि 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 7.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

यहां मिल रहा 8.10 पर्सेंट का ब्याज
इसके अलावा, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 8 पर्सेंट और 3 साल से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 5.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल से 10 साल की एफडी पर 5.25 पर्सेंट और 999 दिन की एफडी पर 8.10 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। आप ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1000 रुपये से अपने एफडी की शुरुआत कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)