होम सी.एम.एस. ने वन्यजीवों के सहायतार्थएक लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 27, 2021 06:50 PM

सी.एम.एस. ने वन्यजीवों के सहायतार्थएक लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की

सी.एम.एस. ने वन्यजीवों के सहायतार्थएक लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की

सी.एम.एस. ने वन्यजीवों के सहायतार्थएक लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की

लखनऊ, 27 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने वन्यजीवों के सहायतार्थ एक लाख रूपये की सहयोग राशि दान स्वरूप भेंट की है। सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने वन्यजीवों को समर्पित अग्रणी संस्था एनीमल आश्रम के प्रेसीडेन्ट श्री कमल शर्मा को एक लाख रूपये का चेक भेंट किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि बीते वर्षों में भी सी.एम.एस. विभिन्न सामाजिक कार्यों व जीव-जन्तुओं हेतु समय-समय पर समुचित सहयोग राशि भेंट करता रहा है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. ने यह सहयोग राशि एनीमल आश्रम को प्रदान की है, जो जीव-जन्तुओं की देखभाल, पालन-पोषण एवं घायल व बीमार पशुओं की चिकित्सा आदि पर व्यय की जायेगी।

            सी.एम.एस. जहाँ एक ओर शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि सामाजिक कार्य व समाज सेवा भी शिक्षा का ही एक अभिन्न अंग है। यही कारण है कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण व सामाजिक जागरूकता विभिन्न कार्यक्रमों में बढ-चढ़ कर प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है, जिससे सी.एम.एस. छात्र प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें और समाज में अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)