होम फैंटज्म-2021 :6 देशों के 44 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का दिखा अभूतपूर्व नजारा

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 27, 2021 06:48 PM

फैंटज्म-2021 :6 देशों के 44 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का दिखा अभूतपूर्व नजारा

फैंटज्म-2021 :6 देशों के 44 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का दिखा अभूतपूर्व नजारा

फैंटज्म-2021 :6 देशों के 44 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों की  बहुमुखी प्रतिभा का दिखा अभूतपूर्व नजारा

लखनऊ, 27 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ऑनलाइन आयोजित तीन दिवसीय इण्टरनेशनल कॉस्प्ले कम्पटीशन ‘फैंटज्म-2021’ के दूसरे दिन आज आस्ट्रेलिया,अमेरिका, रूस, नेपाल, यू.ए.ई. एवं भारत समेत 6 देशों के 44 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान, रचनात्मक कौशल व बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि भावी पीढ़ी में गजब की प्रतिभा भरी पड़ी है।     ‘फैंटज्म-2021’ में आज प्रतियोगिताओं का दौर बेहद रोचक सुपर एक्टर्स (रोल प्ले) प्रतियोगिता के सजीव प्रसारण से हुआ, जिसमें 5 से 6 वर्ष उम्र के केजी के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपने सुपरहीरो को अपने ही अंदाज में प्रस्तुत किया। इसी प्रकार, जूनियर वर्ग की लॉ इमैजिनेशन (पोस्टर मेकिंग) प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने पेंसिल व रंगों की सहायता अपने फेवरेट कैरेक्टर बखूबी प्रस्तुत कर रचनात्मक सोच व कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम राउण्ड के उपरान्त चयनित 10 टॉप टीमों ने फाइनल राउण्ड में प्रतिभाग किया। क्यून्टिस्टा (स्टोरी टेलिंग - एक्सटेम्पोर) प्रतियोगिता के सजीव प्रसारण में प्रतिभागी छात्रों ने अभिव्यक्ति क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल समेत सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतिभागी छात्रों ने दिये गये विषय पर ऑन-द-स्पॉट कहानी/भाषण सुनाकर बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़ी। इस प्रतियोगिता भी दो राउण्ड में सम्पन्न हुई। इसी प्रकार, ऑफलाइन आयोजित टेमा म्यूजिकल (कविता पाठ), कैरीकेचर्स (फैन्सी ड्रेस), लॉ ससेशन (भाषण) एवं ला नोवेला (थियेटर) प्रतियोगिताओं में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों की मूर्धन्य हस्तियों ने अपनी भूमिका निभाई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)