होम मामूली नहीं है 2022 का विधानसभा चुनाव, अखिलेश बोले- सत्ता से बाहर होगी भाजपा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2021 10:25 PM

मामूली नहीं है 2022 का विधानसभा चुनाव, अखिलेश बोले- सत्ता से बाहर होगी भाजपा

मामूली नहीं है 2022 का विधानसभा चुनाव, अखिलेश बोले- सत्ता से बाहर होगी भाजपा

मामूली नहीं है 2022 का विधानसभा चुनाव, अखिलेश बोले- सत्ता से बाहर होगी भाजपा

 समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित 'संविधान दिवस समारोह कार्यक्रम' में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का दरवाजा यहीं से खुला था, इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि यहीं से दरवाजा बंद होगा और सत्ता से बाहर होंगे। 2022 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी याद किया। 

उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाले समय में क्या परिस्थितियां होगी यह कोई नहीं जानता है। जिस तरह के लोग सत्ता में हैं वो कब क्या फैसला ले लें, कोई नहीं जानता है। अखिलेश ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें ऐसा संविधान दिया है जिसमें हम सभी को बराबरी का हक मिलता है। दुनिया में किसी को भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला होगा जैसे हमारे हिन्दुस्तान को बाबा साहेब मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों के सामने तख्ती उठाओगे तो क्या होगा ? हम सबने तस्वीरें देखी हैं। आपके बाल पकड़कर पुलिस खींच कर ले जा रही है। सड़क पर पीटा जा रहा है। किसके हक के लिए लड़ रहे हैं ? आज इनका हक और सम्मान छीना गया। हो सकता है कल को हमारा हक छीन लिया जाए।

अखिलेश ने कहा कि आइंस्टीन ने कहा था कि दुनिया में ऐसे विरले लोग कम ही पैदा होते हैं जैसे बाबा साहेब अंबेडकर। जब हम लोकतंत्र की बात करते हैं तो हम सभी को वोट डालने का अधिकार बाबा साहेब के संविधान ने दिया। इतना ही नहीं सामाजिक न्याय भी कहीं से मिल रहा है तो वो हमारे संविधान से मिल रहा है। ऐसे में हम उसे कैसे भूल सकते हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है समय आने पर जनता उसका हिसाब करती है। जनता ने फैसला किया है इस बार भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास पढ़ने वाले लोग जानते होंगे कि बाबा साहेब के साथ राम मनोहर लोहिया साहब मिलकर काम करना चाहते थे। वो सपना पूरा नहीं हुआ लेकिन हम लोग साल 2022 में यह सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)