होम हम आपका भाषण सुनने नहीं आए हैं... बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फूटा किसानों का गुस्सा
हम आपका भाषण सुनने नहीं आए हैं... बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फूटा किसानों का गुस्सा
बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को आक्रोशित किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री बनारपुर मैदान में भाषण दे रहे थे। इस बीच गुस्साये किसानों ने कहा कि हम आपका भाषण सुनने नहीं आए हैं।
जब अत्याचार हो रहा था तो कहां थे? इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने अश्विनी चौबे को भीड़ से बचाने के लिए निकालने में ही भलाई समझी। जब काफिला जाने लगा तो किसी युवक ने गाड़ी पर रोड़ा भी चला दिया, हालांकि इस रोड़े से किसी को चोट नहीं आई।
बता दें कि चौसा में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग पर 85 दिनों से धरना दे रहे किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से लैस होकर पावर प्लांट पर धावा बोल दिया। देखते ही देखते 11 गाड़ियां फूंक डालीं। इनमें पुलिस बसें, फायरब्रिगेड और एंबुलेंस शामिल थी। आगजनी के कारण पावर प्लांट के उपकरण धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों का आरोप था कि चौसा के बनारपुर गांव के किसानों के घरों में मंगलवार को आधी रात में पुलिस ने पुरुष, महिलाओं और बच्चों की लाठी-डंडे से पिटाई की थी। इसके बाद तीन लोगों को उनके घर से उठा लिया था।
बुधवार को वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें पुलिस की पिटाई और अभद्रता दिख रही थी। इससे किसान उत्तेजित हो गए। धीरे-धीरे उग्र किसान थर्मल पावर प्लांट के पास जुटने लगे। सात बजे प्लांट में धावा बोल दिया। किसानों से झड़प में 11 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस बीच, घटना की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।