होम भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी ने किया संवाद, लोगों को वोट की ताकत समझाने को कहा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2022 08:36 PM

भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी ने किया संवाद, लोगों को वोट की ताकत समझाने को कहा

भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी ने किया संवाद, लोगों को वोट की ताकत समझाने को कहा

भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी ने किया संवाद, लोगों को वोट की ताकत समझाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगों को उनके एक-एक वोट की ‘‘ताकत’’ को समझायें। साथ ही उन्होंने कहा कि वह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसलिए कुछ कर पा रहे हैं क्योंकि लोगों ने उनको वोट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपने संसदीय क्षेत्र के बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो ऐप के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान जिले और महानगर के 10,000 कार्यकर्ता उनके साथ डिजिटल माध्यम से हुई चर्चा में शामिल रहे और उन्होंने आठ विधानसभा क्षेत्रों के आठ बूथ अध्यक्षों से बात की। नमो ऐप से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑडियो संवाद में विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पुनरुद्धार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना और स्वास्थ्य देखभाल विकास सहित कई विषयों पर चर्चा की। ऐप से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार्यकर्ता के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे किसानों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्हें (कार्यकर्ताओं को) किसानों को रासायन मुक्त उर्वरकों के उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए।” 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)