होम ‘रील नहीं, ड्यूटी पर दें ध्यान’, CM योगी की पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी; बोले- ‘हंसी का पात्र न बनें’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 17, 2026 07:25 PM

‘रील नहीं, ड्यूटी पर दें ध्यान’, CM योगी की पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी; बोले- ‘हंसी का पात्र न बनें’

उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया है।

‘रील नहीं, ड्यूटी पर दें ध्यान’, CM योगी की पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी; बोले- ‘हंसी का पात्र न बनें’

उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर और सतर्क रहना चाहिए तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे उनकी या पूरे सिस्टम की छवि पर सवाल उठें।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में दी नसीहत

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने 17 जून को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में यह बात कही।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नए पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व समझाते हुए सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी टिप्पणी की।

ड्यूटी के समय रील बनाना बताया अनुशासनहीनता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार देखने में आता है कि कुछ लोग ड्यूटी के दौरान रील बनाने में व्यस्त रहते हैं, जो अनुशासनहीनता का हिस्सा माना जा सकता है।

उन्होंने कहा, "हम लोग अक्सर देखते हैं कि ड्यूटी के दौरान बहुत सारे लोग रील बनाते रहते हैं. ये अनुशासनहीन का एक पार्ट है. उस समय हमें अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहना होगा, न कि रील बनाना होगा."

योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि जिस जिम्मेदारी के लिए किसी को नियुक्त किया गया है, उसके प्रति पूरी गंभीरता और सतर्कता आवश्यक है।

‘हंसी का पात्र बनने से बचना होगा’

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे वे अनावश्यक रूप से लोगों के बीच मजाक या आलोचना का विषय बन जाएं।

उन्होंने कहा, "हमें इस बात को ध्यान रखना है कि हमको जिस कार्य को करना है, उस कार्य के प्रति उतनी ही सतर्कता और गंभीरता भी होनी चाहिए, तब वह गरिमापूर्ण तरीके से परिणाम दे पाएगा. कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे हमें अनावश्यक हंसी का पात्र बनाए."

सिस्टम पर सवाल उठने की बात भी कही

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार लोग बिना कारण पूरे सिस्टम पर उंगली उठाने लगते हैं। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे।

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएगा तो बेहतर परिणाम स्वतः सामने आएंगे और व्यवस्था पर सवाल उठाने की गुंजाइश कम होगी।

पहले भी वायरल हो चुके हैं कई वीडियो

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समय-समय पर पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान रील बनाने और सोशल मीडिया वीडियो शूट करने के मामले सामने आते रहे हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों तक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

इन घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल को अनुशासन और पेशेवर आचरण का संदेश दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)