होम सनातन तभी सुरक्षित रहेगा जब हम एक रहेंगे, CM योगी ने फिर दिया बंटोगे तो कटोगे का नारा, नशे के खिलाफ प्रहार का आह्वान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कबलाना गांव में बाबा पालनाथ आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह और भव्य भंडारे में सम्मिलित होकर समाज को आगाह किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कबलाना गांव में बाबा पालनाथ आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह और भव्य भंडारे में सम्मिलित होकर समाज को आगाह किया। उन्होंने साधु-संतों के समक्ष स्पष्ट संदेश दिया कि सनातन तभी सुरक्षित रहेगा, जब हम एकजुट रहेंगे।
सीएम योगी ने समाज को चेताते हुए कहा कि जब भारत का स्वर्णयुग आया था, तब विदेशी हमले होने भी प्रारंभ हो गए थे, इसलिए हमें फिर से सतर्क रहना होगा। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी सनातन विरोधी कार्य स्वीकार नहीं होना चाहिए।
"सनातन तभी सुरक्षित रहेगा, जब हम एक रहेंगे। बंटना नहीं है, बंटेंगे तो कटेंगे। जब-जब बंटे हैं, तब-तब यही हुआ है। जाति, तुष्टिकरण, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बंटना नहीं है।"
उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या रामजन्मभूमि पर धर्मध्वजा फहरा रही है, वैसे ही एकजुट होकर भारत के सनातन धर्म की ध्वजा पताका हर सनातनी के घर पर लहराती दिखनी चाहिए।
सीएम योगी ने नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार करने का आह्वान किया।
उन्होंने संतों व योगेश्वरों से अपील की कि हर धार्मिक आयोजन में धर्मांतरण, लव जेहाद और नशा के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए।
सीएम योगी ने हाल ही में अयोध्या में हुए भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि देश में भारत की सोच के अनुरूप सरकारें हैं और हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।