होम छंटनी के बीच टाटा ग्रुप की गुड न्यूज, Tata Electronics में 15000 लोगों को मिलेगी नौकरी, होसुर प्लांट में होगी हायरिंग
देशभर में छंटनी की खबरों के बीच अब रोजगार के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) तमिलनाडु में स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में जुटी है।
देशभर में छंटनी की खबरों के बीच अब रोजगार के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) तमिलनाडु में स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की इस हायरिंग के बाद होसुर प्लांट में कर्मचारियों की संख्या 60,000 से बढ़कर 75,000 हो जाएगी। यानी कि इससे साफ है कि 15,000 नए कर्मचारियों को काम पर रखने की तैयारी चल रही है।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में इतने बड़े स्तर पर लोगों की हायरिंग की मुख्य वजह आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) की बढ़ती डिमांड को पूरा करना है।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स देश में एप्पल के बढ़ते प्रोडक्शन की वजह से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज को बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
इस तेजी के बावजूद, कंपनी को काबिल वर्कर ढूंढने में मुश्किल साबित हो रही है। सूत्रों ने कहा, "टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को काफी स्किल्ड मैनपावर ढूंढने में मुश्किल हो रही है। जैसे-जैसे स्केल बड़ा होता जा रहा है, वे यह समझ रहे हैं कि उन्हें मैनपावर, पानी, बिजली जैसे दूसरे फैक्टर्स को लेकर ज्यादा सोचना होगा।" यह इंगित करता है कि कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब टैलेंट को सुलझाना है, जबकि कस्टमर ट्रैक्शन मजबूत है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।