होम CM मोहन यादव के बेटे की शादी में राजनेताओं के साथ पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले- ऐसा आयोजन सभी शहरों में होना चाहिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव के विवाह समारोह में राजनीतिक और धार्मिक जगत की कई हस्तियां उज्जैन पहुंचीं। सामूहिक विवाह सम्मेलन में राजनेताओं के साथ-साथ योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव के विवाह समारोह में राजनीतिक और धार्मिक जगत की कई हस्तियां उज्जैन पहुंचीं। सामूहिक विवाह सम्मेलन में राजनेताओं के साथ-साथ योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए। उन्होंने विवाह समारोह में हिस्सा लिया और सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 22 जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया।
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव के साथ-साथ 21 अन्य जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज सहित कई साधु संत भी उज्जैन पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आए हुए सभी नेताओं की अगवानी की। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, करण सिंह सहित सरकार के कई मंत्री, विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उज्जैन पहुंचे थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।