होम आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने कराया कु0 कुमकुम एवं कु0 जूली का विवाह
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने कराया कु0 कुमकुम एवं कु0 जूली का विवाह
शाहजहाॅपुर।(Nandlal Singh) आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिनांक 03 मई को आर्थिक स्थित से कमजोर परिबार की दो कन्याओं कु0 कुमकुम एवं कु0 जूली के विवाह की जिम्मेदारी लेते हुए कराया विवाह।
आर्थिक स्थिति से कमजोर परिबार होने के कारण विवाह में आने वाली समस्या को दूर करते हुए समिति के सचिव नीरज बाजपेई ने कु0 कुमकुम पुत्री श्रीमती सुनीता पत्नी श्री रामप्रताप निवासी मो0 बडी विसरात शाहजहाॅपुर का विवाह आयुष पुत्र श्रीमती रीना साहू श्री हरीशंकर निवासी मिश्रीपुर तहवरगंज शाहजहाॅपुर एवं दूसरी कन्या कु0 जूली पुत्री श्रीमती रामदेवी पत्नी श्री फूलचन्द्र निवासी गोपामऊ पिहानी हरदोई का विवाह विपिन पुत्र श्री सोमपाल ग्राम बरौरा हरदोई के साथ तय करके कल दिनांक 03 मई भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर लाला राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में सम्पन्न कराया।
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के मुख्य संरक्षक हरीशरण बाजपेई एवं समिति के संरक्षक उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष सचिन बाथम प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र सक्सेना ने समिति के सहयोग से रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग शाहजहाॅपुर में धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ और बडे बुजुर्गो ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया। इसके उपरान्त भरपूर उपहारों एवं ग्रहस्थी के सामान के साथ वधू को विदा किया गया। नीरज बाजपेई द्वारा कन्या दान किया गया। इससे पहले समिति के माध्यम से 108 परिबारों की आर्थिक स्थित से कमजोर एवं दिव्यांग कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है
आदर्श विकलांग कन्याण संस्था विकलांगो के हितार्थ कार्य करती है। शुरूआत आर्थिक स्थित से कमजोर एवं विकलांग कन्याओं के विवाह से हुई। अब संस्था जरूरतमंदो की मदद भी करती है।
मंगलवार कोें धूम-धाम से बारात आयी और विवाह की सारी रस्में पूरी हुई। जयमाल कार्यक्रम के बाद वर-वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए जियके उपरान्त दिनांक 04 मई प्रातः दोनो कन्याओं की सभी रस्में पूरी कराते हुए विदाई की गयी। समिति के लोगो ने अपने हाथों से बारातीयों का स्वागत किया उसके उपरान्त भोजन कराया। सभी ने आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर सर्वेश मिश्रा सौमित्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, पियूष मिश्रा, ब्रजेश पाण्डेय, शिवाजी गुप्ता, सोनू अवस्थी, राजेश सक्सेना, अनिल कुमार, अतुल कुमार, अक्की, सोनू प्रजापति, सत्यपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।