होम यूपी का बदला मौसम: शामली,शाहजहांपुर, बदायूं समेत कई जिलों में आंधी बारिश, मथुरा में गिरे ओले
यूपी का बदला मौसम: शामली,शाहजहांपुर, बदायूं समेत कई जिलों में आंधी बारिश, मथुरा में गिरे ओले
दिल्ली-एनसीआर के बाद यूपी के कई जिलों में आंधी के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मथुरा में बुधवार की दोपहर बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। कई जिलों में आंधी के चलते होर्डिंग्स फट गईं।
यूपी का बदला मौसम: शामली, बदायूं समेत कई जिलों में बारिश, मथुरा में गिरे ओले
अप्रैल की शुरुआत से पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद अब यूपी का भी मौसम बदल गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बुधवार को आंधी के साथ बारिश हुई है। वहीं मथुरा में बारिश के साथ दिन में ओले भी पड़े हैं। बदायूं, मथुरा, शामली, बागपत और बुलंदशहर के अलावा शाहजहांपुर में भी तेज आंधी चली है। धूल भरी आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। शहर में मौसम खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हालांकि तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है।बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में भी आंधी और बारिश की संभावना है। बुधवार को दोपहर में मथुरा में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। करीब दो बजे के आसपास हुई बारिश में ओले भी गिरे हैं। बदायूं में भी बुधवार की शाम धूल के साथ गुबार आया और फिर आसमान में अंधेरा छा गया। तेज आंधी के साथ कई होर्डिंग्स फट गए और टीने उड़ गईं। आंधी के चलते शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। कुछ देर बाद यहां बारिश शुरू हो गई। इसी तरह शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर और कलान में भी तेज आंधी और तूफान आया। धूल भरी आंधी को देखकर लोग घरों में दुबक गए। सूर्य अस्त होने से पहले ही अंधेरा छा गया। जानकारी के अनुसार आंधी के चलते कई जगह नुकसान हुआ है हालांकि अभी इसका पूरी तरह से आंकलन नहीं हो पाया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।