होम चुनावी परीक्षा से पहले योजनाओं की समीक्षा, जयपुर में भाजपा की मीटिंग में क्या होगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2022 09:55 PM

चुनावी परीक्षा से पहले योजनाओं की समीक्षा, जयपुर में भाजपा की मीटिंग में क्या होगा

चुनावी परीक्षा से पहले योजनाओं की समीक्षा, जयपुर में भाजपा की मीटिंग में क्या होगा

चुनावी परीक्षा से पहले योजनाओं की समीक्षा, जयपुर में भाजपा की मीटिंग में क्या होगा

राजस्थान  में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनावी परीक्षा से पहले भाजपा बड़ी योजना तैयार कर रही है। जयपुर में भाजपा की एक बड़ी मीटिंग होने वाली है जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे और इस बात पर चर्चा की जाएगी कि किस तरह से एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। पिछले आठ साल के केंद्र सरकार के कामों को जनता को समझाने का पूरा प्लान पार्टी तैयार कर रही है। 20 और 21 मई को यह बैठक जयपुर में होगी। इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया, 'सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग काम सौंप दिए गए हैं और मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए समिति बनाई गई है। भाजपा राज्य में लोगों तक पहुंच बनाने के लिए कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।'सूत्रों का कहना है कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर भी चर्चा होगी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों को पत्र लिखककर इस बैठक की जानकारी दी है। इस पत्र लिखा गया है कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव का रोडमैप खींचने को लेकर चर्चा होगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)