होम यूपी सीएम याेगी आदित्यनाथ आज भी पैतृक गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशउत्तराखंड Alert Star Digital Team May 4, 2022 10:07 PM

यूपी सीएम याेगी आदित्यनाथ आज भी पैतृक गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

यूपी सीएम याेगी आदित्यनाथ आज भी पैतृक गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

यूपी सीएम याेगी आदित्यनाथ आज भी पैतृक गांव में करेंगे रात्रि विश्राम


 यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम करेंगे। रात्रि में गांव में मण्डान भी होगा। जिसमें रिश्तेदारों के साथ आसपास के गांव के लोग भी शामिल होंगे। गुरुवार सुबह वह हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। किसी शुभ कार्य पर गांव में मण्डान का आयोजन किया जाता है।गुरूवार सुबह 10 बजे वह हरिद्वार के लिये निकलेंगे। हरिद्वार में यूपी पर्यटन विभाग के गेस्टहाउस का लोकापर्ण किया जाना है। इससे पहले बुधवार शाम को भी योगी आदित्यनाथ से मिलने वालों का तांता लगा रहा। योगी ने भी किसी को निराश नहीं किया। दोपहर के समय अल्प विश्राम के बाद वह तीन बजे से ही प्रागंण में सोफे पर बैठ गये।उन्होंने क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी क्षेत्र के विकास पर विचार-विर्मश किया। इस दौरान उन्हें समस्याओं के निदान के लिये ज्ञापन देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। क्षेत्र में स्कूल की समस्या को लेकर दिये ज्ञापन उन्होंने शिक्षामंत्री धन सिंह को सौंप दिये। जबकि कुछ समस्याओं को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)