होम अब सिर्फ मीटिंग नहीं..., दिल्ली की दमघोंटू हवा पर किरण बेदी ने PM मोदी से की ये बड़ी डिमांड, मांगा वाइट पेपर
दिल्ली की जहरीली हवा और लगातार बिगड़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को लेकर समाजसेवी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक बार फिर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदूषण पर केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि जवाबदेही तय की जाए।
दिल्ली की जहरीली हवा और लगातार बिगड़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को लेकर समाजसेवी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक बार फिर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदूषण पर केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि जवाबदेही तय की जाए। इसके लिए बेदी ने सरकार से एक विस्तृत वाइट पेपर (White Paper) जारी करने की अपील की है, ताकि यह साफ हो सके कि इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है और आगे समाधान कैसे होगा।
एक विस्तृत पोस्ट में किरण बेदी ने सुझाव दिया कि यह वाइट पेपर दो हिस्सों में तैयार होना चाहिए:
किरण बेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर दिल्ली की हालत देखकर अपना दर्द व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, "मैं यह नहीं देख सकती कि दिल्ली घुट रही है। मैंने अपना पूरा जीवन इस शहर को दिया है और आज इसे इस हालत में देखना दुखद है।"
अपने संदेश में बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वे:
"हर महीने दिल्ली और उसके आसपास वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों व मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक करें। अगर यह आपकी निगरानी में होगा तो लोगों को भरोसा मिलेगा कि समस्या हल की जा रही है।"
दिल्ली में पिछले दो हफ्तों से AQI ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच बना हुआ है और एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार आने वाले दिनों में भी हालात में सुधार की उम्मीद कम है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।