होम 30 नवंबर को CM मोहन यादव के बेटे सामूहिक विवाह में लेंगे फेरे, गिफ्ट में मिलेगी मोटरसाइकिल के साथ हेलमेट भी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव के विवाह समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह 30 नवंबर को उज्जैन में एक सामूहिक सम्मेलन में होने जा रहा है।

डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन जिले के रहने वाले किसान दिनेश पटेल यादव की पुत्री डॉ. इशिता से होने जा रहा है। आठ माह पहले दोनों की सगाई तय हुई थी। यह सामूहिक सम्मेलन इसलिए देशभर में सुर्खियों में है, क्योंकि यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री का पुत्र सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधने जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पुत्र का विवाह सामूहिक सम्मेलन में करने की घोषणा पहले ही कर दी थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बेटे के साथ-साथ 21 अन्य परिवारों के विवाह की खुशियों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के भाई नंदलाल यादव और नारायण यादव ने चर्चा के दौरान बताया कि सभी जोड़ों को दिए जाने वाले उपहारों में खास चीजें शामिल हैं:
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।