होम फिरोजाबाद में धोखाधड़ी का बड़ा मामला, SIR के नाम पर भाई ने करा ली बहन के मकान और दुकान की रजिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विधानसभा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ही सगे भाई ने SIR फॉर्म भरने का भय दिखाकर उसके मकान और दुकान का बैनामा अपने नाम करा लिया।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विधानसभा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ही सगे भाई ने SIR फॉर्म भरने का भय दिखाकर उसके मकान और दुकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है और रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए अदालत पहुंची है।
पीड़िता ने बताया कि भाई उसे सीधे तहसील ले गया, जहां कागज अपडेट कराने के नाम पर उससे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए।
पीड़िता के विरोध करने पर भाई ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सरताज ने एसएसपी फिरोजाबाद को शिकायती पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला ने विवादित रजिस्ट्री को निरस्त कराने के लिए न्यायालय में वाद दायर कर दिया है।
सरताज खानम का कहना है कि उसने जीवनभर की कमाई से मकान और दुकान खरीदे थे, जिन्हें उसके अपने भाई ने ही छलपूर्वक छीन लिया। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।