होम Google Chrome, Firefox यूज़र्स के लिए बड़ी चेतावनी, CERT-In ने बताया खतरा

समाचारयूथ Alert Star Digital Team Oct 5, 2025 04:10 PM

Google Chrome, Firefox यूज़र्स के लिए बड़ी चेतावनी, CERT-In ने बताया खतरा

अगर आप Google Chrome या Mozilla Firefox का पुराना वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने दोनों ब्राउज़र्स में गंभीर खामियां मिलने के बाद हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है।

Google Chrome, Firefox यूज़र्स के लिए बड़ी चेतावनी, CERT-In ने बताया खतरा

नई दिल्ली: अगर आप Google Chrome या Mozilla Firefox का पुराना वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने दोनों ब्राउज़र्स में गंभीर खामियां मिलने के बाद हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है।

क्यों बढ़ा खतरा?

CERT-In के मुताबिक, पुराने वर्ज़न्स में ऐसी कमजोरियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं, पासवर्ड चुरा सकते हैं, बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच सकते हैं और सिस्टम में मालवेयर डाल सकते हैं।

  • Chrome में खामियां:
    • WebGPU और Video सेक्शन में heap buffer overflow
    • Storage और Tab मॉड्यूल में डेटा लीक
    • Media और Drmbox में गलत इंप्लीमेंटेशन
    • Linux पर 141.0.7390.54 से पुराने वर्ज़न
    • Windows और macOS पर 141.0.7390.54/55 से पुराने वर्ज़न
  • Firefox में खामियां:
    • Cookie storage isolation में गड़बड़ी
    • Graphics Canvas2D में integer overflow
    • JavaScript Engine में JIT miscompilation
    • Firefox 143.0.3 से पुराने वर्ज़न
    • iOS पर 143.1 से नीचे के वर्ज़न

सरकार की सलाह

CERT-In ने कहा है कि Chrome और Firefox यूज़र्स तुरंत अपने ब्राउज़र को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करें। Google और Mozilla दोनों ने सुरक्षा पैच जारी कर दिए हैं।

अगर नहीं किया अपडेट तो होगा बड़ा नुकसान

  • आपका ब्राउज़र हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन सकता है।
  • सेव पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है।
  • सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है।

अगर आपने अभी तक Chrome या Firefox अपडेट नहीं किया है, तो आपकी ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में है। इसलिए बिना देर किए अभी अपडेट करें और खुद को साइबर हमले से बचाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)