होम शेख हसीना को भारत भेज सकता है वापस, BNP की जीत के बाद तारिक रहमान के राइट हैंड का बड़ा दावा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2026 08:51 PM

शेख हसीना को भारत भेज सकता है वापस, BNP की जीत के बाद तारिक रहमान के राइट हैंड का बड़ा दावा

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. तारिक रहमान के बेहद करीबी और BNP के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को एक बड़ा बयान दिया है.

शेख हसीना को भारत भेज सकता है वापस, BNP की जीत के बाद तारिक रहमान के राइट हैंड का बड़ा दावा

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. तारिक रहमान के बेहद करीबी और BNP के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत शेख हसीना का प्रत्यर्पण (Extradition) करेगा और उन्हें बांग्लादेश को सौंप देगा.

'कानूनी तरीके से वापस लाएंगे'

मिर्जा फखरुल ने साफ किया कि उनकी सरकार बदले की भावना से नहीं, बल्कि कानून के मुताबिक काम करेगी. उन्होंने कहा, "बांग्लादेश पहले ही भारत से हसीना को वापस भेजने का अनुरोध कर चुका है. यह पूरी प्रक्रिया नियमों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत पूरी की जाएगी. हमें उम्मीद है कि भारत इसमें सहयोग करेगा."

'भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर'

क्या हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से दोनों देशों के रिश्ते खराब होंगे? इस सवाल पर फखरुल ने कहा कि यह मुद्दा दोनों देशों के संबंधों में कोई बाधा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा, "भारत ने यह कभी नहीं कहा है कि वह शेख हसीना को वापस नहीं भेजेगा. हमारे बीच पहले से प्रत्यर्पण संधि मौजूद है. समय ही सबसे बड़ा समाधान है."

हसीना को सुनाई जा चुकी है मौत की सजा

गौर करने वाली बात है कि शेख हसीना अगस्त 2024 में हुए भारी जनआंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं. इसके बाद नवंबर 2025 में बांग्लादेश के एक विशेष ट्रिब्यूनल ने 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए उन्हें उनकी गैर-मौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी. अब नई सरकार के गठन के बाद उन्हें वापस लाने की कवायद तेज हो सकती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)