होम विजय की रैली में फिर मातम, करूर हादसे के बाद अब सलेम में गई जान, मच गया हड़कंप

समाचारदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team Feb 13, 2026 08:49 PM

विजय की रैली में फिर मातम, करूर हादसे के बाद अब सलेम में गई जान, मच गया हड़कंप

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीतिक रैलियों पर मानो किसी की नजर लग गई है. करूर (Karur) में हुए भीषण हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि अब सलेम (Salem) में आयोजित रैली में एक और दुखद घटना घट गई.

विजय की रैली में फिर मातम, करूर हादसे के बाद अब सलेम में गई जान, मच गया हड़कंप

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीतिक रैलियों पर मानो किसी की नजर लग गई है. करूर (Karur) में हुए भीषण हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि अब सलेम (Salem) में आयोजित रैली में एक और दुखद घटना घट गई. शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को विजय की रैली के दौरान एक शख्स की मौत होने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच इस व्यक्ति को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा, जिससे उसकी जान चली गई.

महाराष्ट्र का रहने वाला था मृतक

सलेम पुलिस ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मरने वाले शख्स की पहचान 37 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है. वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था, लेकिन सलेम के सेव्वैपेट्टई इलाके में रहकर चांदी के काम (Silver Work) से जुड़ा था. सूरज शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी और एक बच्चा है.

भीड़ में अचानक गिरा और टूट गई सांस

पुलिस के मुताबिक, सूरज टीवीके (TVK) पदाधिकारियों के लिए आयोजित जनसभा में एक आम दर्शक के तौर पर शामिल होने गया था. कार्यक्रम के दौरान वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में मौत की वजह 'हार्ट अटैक' बताई जा रही है.

करूर में जा चुकी हैं 40 जानें

यह घटना इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि कुछ ही महीने पहले करूर जिले में विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 40 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. वह हादसा इतना भयानक था कि सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी थी. उस मामले में विजय खुद दो बार सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं. अब सलेम की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)