होम यूपी पंचायत चुनाव: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पहले बनेगा OBC आयोग, फिर होंगे चुनाव; हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जारी असमंजस के बीच योगी सरकार ने बड़ी तस्वीर साफ कर दी है. सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हलफनामा (Affidavit) देकर स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव से पहले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC Commission) का गठन किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जारी असमंजस के बीच योगी सरकार ने बड़ी तस्वीर साफ कर दी है. सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हलफनामा (Affidavit) देकर स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव से पहले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC Commission) का गठन किया जाएगा. सरकार ने साफ कर दिया है कि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही सूबे में चुनाव कराए जाएंगे.
हाईकोर्ट में क्या हुआ?
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ता का तर्क था कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल पांच महीने पहले ही खत्म हो चुका है, इसलिए सरकार को नया आयोग गठित करने का निर्देश दिया जाए.
क्या अप्रैल-मई में हो पाएंगे चुनाव?
यूपी में अप्रैल-मई 2026 के महीने में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं. पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार दावा कर रहे हैं कि चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे. हालांकि, पेंच अब भी फंसा हुआ है:
चंद्रशेखर आजाद ने भी उठाई थी मांग
नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने भी हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ओबीसी आयोग के गठन की मांग की थी. अब सरकार के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि बिना ओबीसी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट किए चुनाव नहीं कराए जाएंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।