होम राजपाल यादव के बुरे वक्त में मसीहा बना यूपी पुलिस का ये अफसर, जेल में बंद एक्टर के लिए अपनी सैलरी से दिए 51 हजार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team Feb 13, 2026 09:03 PM

राजपाल यादव के बुरे वक्त में मसीहा बना यूपी पुलिस का ये अफसर, जेल में बंद एक्टर के लिए अपनी सैलरी से दिए 51 हजार

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अपनी एक्टिंग से सबको हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों कानूनी पचड़ों में फंसकर तिहाड़ जेल की हवा खा रहे हैं. चेक बाउंस और कर्ज अदायगी के मामले में फंसे राजपाल यादव के लिए एक राहत भरी खबर उत्तर प्रदेश से आई है.

राजपाल यादव के बुरे वक्त में मसीहा बना यूपी पुलिस का ये अफसर, जेल में बंद एक्टर के लिए अपनी सैलरी से दिए 51 हजार

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अपनी एक्टिंग से सबको हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों कानूनी पचड़ों में फंसकर तिहाड़ जेल की हवा खा रहे हैं. चेक बाउंस और कर्ज अदायगी के मामले में फंसे राजपाल यादव के लिए एक राहत भरी खबर उत्तर प्रदेश से आई है. फिरोजाबाद के एएसपी (ग्रामीण) अनुज चौधरी ने दरियादिली दिखाते हुए एक्टर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से राजपाल यादव को 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

'सालों तक हमें हंसाया, अब अकेला नहीं छोड़ सकते'

एएसपी अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "दोस्तों, राजपाल यादव जी का विषय बहुत चर्चा में है. राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया, गुदगुदाया और मुश्किल वक्त में भी मुस्कुराने की वजह दी. जो कलाकार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, उन्हें कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए."

अपनी सैलरी से देंगे मदद

पुलिस अधिकारी ने साफ किया कि वह यह मदद अपनी निजी कमाई से कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं राजपाल यादव की कॉमेडी से व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रभावित हूं. इस कठिन समय में मैं अपनी तरफ से सहयोग के रूप में 51 हजार रुपये अपने सैलरी अकाउंट से देना चाहता हूं. राशि भले ही बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन मैं अपनी क्षमता के अनुसार जो दे सकता हूं, वह देना चाहता हूं. क्योंकि वे भी एक इंसान हैं."

राजपाल की इस बात ने जीत लिया था दिल

एएसपी अनुज चौधरी ने बताया कि वह राजपाल यादव की जीवन जीने की शैली और विचारों से काफी प्रेरित हैं. उन्होंने राजपाल की एक पुरानी बात का जिक्र करते हुए कहा, "उनकी एक बात ने मुझे बहुत प्रभावित किया था. मैंने उन्हें कहते सुना था कि 'यदि आप अपने जीवन का एक भी सेकंड वापस ला सकते हैं, तो लाकर दिखाइए. जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ मत गंवाइए.' उनकी यह बात मेरे दिल को छू गई थी."

क्यों जेल में हैं राजपाल यादव?

बता दें कि राजपाल यादव एक पुराने लोन और चेक बाउंस मामले में दोषी करार दिए गए हैं, जिसके चलते उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है और वे फिलहाल जेल में हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में एक पुलिस अधिकारी का यह कदम सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)