होम AI समिट में प्रदर्शन पर आगबबूला हुई BJP, कांग्रेस को बताया टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Feb 20, 2026 08:34 PM

AI समिट में प्रदर्शन पर आगबबूला हुई BJP, कांग्रेस को बताया टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन ने अब एक बड़े सियासी घमासान का रूप ले लिया है। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है।

AI समिट में प्रदर्शन पर आगबबूला हुई BJP, कांग्रेस को बताया टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन ने अब एक बड़े सियासी घमासान का रूप ले लिया है। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए चारों युवक इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेता हैं और इस पूरे हंगामे की स्क्रिप्ट सीधे तौर पर राहुल गांधी के घर पर लिखी गई थी।

'टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस... देश के सबसे बड़े गद्दार हैं राहुल'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने कांग्रेस के इस कृत्य को देश की छवि धूमिल करने वाली साजिश करार दिया। पात्रा ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हुंकार भरी और कहा, "राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार, रंग में भंग डालने वाले व्यक्ति हैं। ऑपरेशन सिंदूर हो या एयर स्ट्राइक सब पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस के लिए मेरे पास तीन शब्द हैं टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस। ये बीजेपी की समिट या कार्यकारिणी नहीं है। ये भारत की AI समिट है। मैं सभी GenZ से कहूंगा कि मोबाइल पर नेहरू और एडमिना को सर्च करके देखिए वो भारत को सांपों का देश बता रहे थे और हंस रहे थे। जो नेहरू ने किया वही आज राहुल गांधी कर रहे हैं।"

राहुल और सोनिया गांधी की मौजूदगी में बनी थी साजिश?

बीजेपी प्रवक्ता ने इस पूरे बवाल के पीछे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया। पात्रा के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के ये नेता बकायदा रजिस्ट्रेशन कराकर और बारकोड हासिल करके समिट के अंदर दाखिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने कपड़े उतारकर यह शर्मनाक प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे बड़ा और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि इस शर्टलेस प्रदर्शन की पूरी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर, खुद उनकी और सोनिया गांधी की मौजूदगी में तैयार की गई थी।

पात्रा ने अपनी बात को GenZ (युवा पीढ़ी) की भावनाओं से जोड़ते हुए कहा, "आज जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आया तो मन में बहुत गुस्सा था, लेकिन मैंने खुद को बड़ी मुश्किल से संभाला। ये आक्रोश सिर्फ बीजेपी प्रवक्ता में नहीं, बल्कि पूरे भारत की GenZ में है। ये बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत बनाम उन ताकतों के खिलाफ है जो भारत की छवि को खराब करना चाहती हैं।"

क्या है पूरा विवाद और अब तक क्या हुआ?

गौरतलब है कि भारत को 'ग्लोबल साउथ' में AI लीडर के तौर पर स्थापित करने के लिए आयोजित इस महा-सम्मेलन में पीएम मोदी, गूगल और OpenAI जैसी दिग्गज हस्तियां और कंपनियां शिरकत कर रही हैं। इसी बीच, इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शर्टलेस होकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 से 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कानूनी एक्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल, बीजेपी के इन गंभीर आरोपों—खासकर राहुल गांधी के घर पर प्लानिंग वाले दावे—पर यूथ कांग्रेस या पार्टी आलाकमान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)