होम Bihar Election 2025: बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी, सीएम मोहन यादव का दावा, बोले– अब बारी मथुरा की

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2025 07:10 PM

Bihar Election 2025: बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी, सीएम मोहन यादव का दावा, बोले– अब बारी मथुरा की

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है।

Bihar Election 2025: बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी, सीएम मोहन यादव का दावा, बोले– अब बारी मथुरा की

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है।

पटना में की विशाल जनसभा, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

सीएम मोहन यादव ने 16 अक्टूबर को पटना में चुनावी प्रचार के दौरान कुम्हरार और बिक्रम विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं।
उन्होंने कुम्हरार से बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता और बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव के पक्ष में वोट की अपील की।
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का आर्थिक तंत्र तेजी से बदल रहा है और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

“विक्रम नाम में ही वीरता और सुशासन का भाव”

मोहन यादव ने कहा, “मैं विक्रमादित्य की नगरी से आता हूं और विक्रम विधानसभा में आने का अलग ही आनंद है। विक्रम नाम से ही वीरता, दान और सुशासन का भाव प्रकट होता है।”
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह बिहार में भी एनडीए सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है।

“बिहार ने झेला है जंगलराज, कांग्रेस ने युवाओं की योग्यता का गला घोंटा”

मुख्यमंत्री यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार ने कभी जंगलराज भी झेला है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बिहार को बर्बादी की ओर धकेला। लाइसेंस, कोटा और परमिट राज के चलते युवाओं की प्रतिभा कुचल दी गई। देश में सबसे ज्यादा आईएएस देने वाला बिहार, कांग्रेस और लालटेन वालों की नीतियों से पिछड़ गया।”

“एनडीए में है सच्चा लोकतंत्र”

मोहन यादव ने कहा कि एनडीए में लोकतंत्र जिंदा है।
उन्होंने कहा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की रक्षा की थी। हमारी पार्टी में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, क्योंकि यहां अवसर समान हैं। नीतीश कुमार इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।”
उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “दूसरी ओर लाल किताब वाले की बुद्धि अजीरण से ग्रस्त है, जो बार-बार सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगते हैं।”

“अयोध्या के बाद अब बारी मथुरा की”

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आर्थिक और धार्मिक पुनर्जागरण हो रहा है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रामलला के पक्ष में दिया। अब बारी मथुरा की है, जल्द ही जमुना किनारे भी कन्हैया मुस्कुराएंगे।”

“तीसरी बार बनेगी नीतीश-मोदी की जोड़ी की सरकार”

मोहन यादव ने जनता से एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर है और इस बार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना तय है।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)