होम बिहार चुनाव में बीजेपी का मेगा प्लान, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक करेंगे प्रचार, भोजपुरी सितारों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
Bihar Election 2025 BJP Star Campaigners List: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों तक के नाम शामिल हैं।
भाजपा की ओर से जारी इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह और अश्विनी चौबे जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।
बीजेपी की इस लिस्ट में कई मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव जैसे लोकप्रिय चेहरे भी प्रचार अभियान का हिस्सा होंगे।
भाजपा ने इस बार सांस्कृतिक जुड़ाव पर भी खास फोकस किया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भावनात्मक और सांस्कृतिक अपील को भी महत्व दे रही है।
इसके अलावा मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे मशहूर कलाकार भी प्रचार अभियान में उतरेंगे। इन कलाकारों का बिहार में मजबूत जनाधार है, जो भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, डॉ. प्रेम कुमार, साध्वी निरंजन ज्योति, नंद किशोर यादव, सतीश चंद्र दुबे और डॉ. संजय जायसवाल जैसे कई स्थानीय नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे — पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा की यह सूची जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रभाव और सांस्कृतिक कनेक्ट को साधने की रणनीति का हिस्सा है। अब देखना यह होगा कि यह स्टार पावर मतों में कितना असर दिखा पाती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।