होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2024’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 13, 2024 08:12 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2024’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2024’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2024’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 13 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के तत्वावधान में क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट-2024 का भव्य आयोजन विद्यायल के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभु ईशु की महिमा का गुणगान करते भजनों व गीतों (क्रिसमस कैरॅल्स) एवं लंदन से पधारे संगीत बैंड ‘अज्योर क्वार्टेट’ द्वारा पश्चिमी शाष्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. श्रद्धा शुक्ला, डायरेक्टर, राज्य ललित कला एकेडमी एवं विशिष्ट अतिथि श्री इन्द्रजीत सिंह, म्युनिसिपल कमिश्नर एवं सी.एम.एस. ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। ‘क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट’ के अन्तर्गत विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने एकल गायन, समूह गायन एवं रॉक बैण्ड प्रतियोगिताओं में जोरदार भागीदारी कर अपनी स्वर लहरियों को अभूतपूर्व समाँ बाँधा। सर्वश्रेष्ठ छात्रटीम को प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डा. श्रद्धा शुक्ला, डायरेक्टर, राज्य ललित कला एकेडमी ने  अभिभावकों का आह्वान किया कि यदि बच्चों में किसी क्षेत्र विशेष में विशेष प्रतिभा नजर आती है तो उसे नजरअंदाज न करें एवं उसकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में कोई कसर न छोड़ें। विशिष्ट अतिथि श्री इन्द्रजीत सिंह, म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि सी.एम.एस. बधाई का पात्र है जो भावी पीढ़ी को ग्लोबल सिटीजन के रूप में ढाल रहा है। इससे पहले, सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि गीत-संगीत हमें आध्यात्मिक अनुभूति से रूबरू कराते हैं। यह आत्मिक शक्तियों को बढ़ाता है एवं भावी पीढ़ी को समाज का सभ्य व सुसंस्कृत नागरिक बनाने में मदद करता है। ‘क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट-2024’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने कहा कि क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट का उद्देश्य छात्रों में सर्वधर्म समभाव की भावना को बढ़ावा देना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)