होम इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े : अग्निमित्रा पॉल

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 12, 2024 09:56 PM

इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े : अग्निमित्रा पॉल

इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े : अग्निमित्रा पॉल

इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े : अग्निमित्रा पॉल

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस मंगलवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इसकी निंदा की और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी द्वारा 'इंडिया' ब्लॉक की अध्यक्षता करने की मंशा जताए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी।भाजपा नेता ने कहा, "यह इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े, इसी वजह से आज वे संविधान का सम्मान नहीं कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हर क्षण संविधान की रक्षा करते हैं, लेकिन आज इन लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। संसद चलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन आज संसद को अपनी राजनीतिक मंशाओं के कारण चलने नहीं दिया जा रहा है। वे लोग जो संविधान को लेकर बड़े-बड़े बयान देते हैं, आज उसी संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। ये लोग विदेशों में बैठी ताकतों के साथ मिलकर देश का अपमान करते हैं। वे हमेशा विपक्ष में रहते हुए देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। आज ये लोग संसद की कार्यवाही रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि करोड़ों रुपये जनता के टैक्स से खर्च हो रहे हैं। भारतवासी देख रहे हैं कि ये लोग जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसका जवाब पांच साल बाद मिलेगा, जैसा हरियाणा और महाराष्ट्र में मिला।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)