होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर शाहजहांपुर की समस्याओं को उठाया

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Sanjeev Kumar Saxena Dec 7, 2024 09:15 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर शाहजहांपुर की समस्याओं को उठाया

भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर शाहजहांपुर की समस्याओं को उठाया

भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर शाहजहांपुर की समस्याओं को उठाया

अलग अलग क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र देकर जल्द समाधान कराने की करी मांग

शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर के पास पिछले काफी समय जिले के अलग अलग क्षेत्रों से रेलवे से संबधित समस्याओं को लेकर लोग आ रहे थे। साथ ही कई जगहो पर सांसद ने भ्रमण कर समस्याओं को देखा था। इसी को लेकर सांसद ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर-मैलानी के बीच रेल लाइन का निर्माण, कई बंद पड़ी रेलवे क्रासिंग को खोलने, शाहजहांपुर से मथुरा के लिए ट्रेन शुरू कराने की मांग की है। रेल मंत्री ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद के बीच नई रेल लाइन निर्माण को लेकर भाजपा सांसद अरुण सागर ने रेल मंत्री को एक पत्र दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन को बनाने से लखीमपुर, बदायूं, पीलीभीत, जो अत्यधिक पिछड़े जिले हैं। इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्र रेलवे नेटवर्क से जुड़ेंगे। विभाग की तरफ से फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर-मैलानी 165 किलोमीटर नई लाइन के निर्माण संबधि सर्वेक्षण 4168 करोड़ की अनुमानित परियोजना लागत के साथ 2018-19 में पूरा हो गया था। लेकिन 1 अप्रैल 2023 की स्थिति के अनुसार जो जानकरी दी गई उसमे फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर-मैलानी रेलवे लाइन के बारे में ये नही बताया कि यह परियोजना इस समय किस चरण में है। सांसद ने मांग की है कि इस परियोजना की अद्यतन स्थिति क्या है और लाइन की शीघ्र निर्माण धन का आवंटन अविलंब करके अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की स्मृति और सम्मान में शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर इन सभी को इनकी चित्रकारिता से संयोजित कराकर सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्देश देकर कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।

सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के विकास खंड तिलहर के पास स्थित गुरगिया बहादुरपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 331सी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलती है। जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे मंत्री को पत्र देकर क्रासिंग का समय 12 घंटे से बढ़ाकर 24 घंटे का करा दिया जाए। इससे क्षेत्र की जनता की समस्याओं खत्म होगी। सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर से मथुरा के लिए कोई रेल लाइन न होने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए मथुरा जाने में काफी असुविधा होती है। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि टनकपुर से मथुरा कैंट जाने वाली रेलगाड़ी को यदि टनकपुर से पीलीभीत से शाहजहांपुर से बरेली होते हुए मथुरा कैंट तक चला दिया जाए तो इससे शाहजहांपुर के श्रृद्धालु आसानी से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सकते हैं। सांसद ने रेल मंत्री को पत्र देकर कहा कि बंथरा-शाहजहांपुर के बीच बायपास सभाषनगर शाहजहांपुर के निकट रेलवे क्रासिंग संख्या 325 स्थित है। ये क्रासिंग 24 घंटे खुली रहती है। रेलगाड़ी आने के दौरान इसको बंद करना पड़ता है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि इस रेलवे क्रासिंग के उपर से एक ओवर ब्रिज बनवाया जाए। जिसे मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान हो सके।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)