होम ममता बनर्जी में इंडिया अलायंस को नेतृत्व देने की क्षमता… सपा के बाद अब शरद पवार का दीदी को समर्थन

समाचारदेश Akash Saxena Dec 7, 2024 08:23 PM

ममता बनर्जी में इंडिया अलायंस को नेतृत्व देने की क्षमता… सपा के बाद अब शरद पवार का दीदी को समर्थन

ममता बनर्जी में इंडिया अलायंस को नेतृत्व देने की क्षमता… सपा के बाद अब शरद पवार का दीदी को समर्थन

ममता बनर्जी में इंडिया अलायंस को नेतृत्व देने की क्षमता… सपा के बाद अब शरद पवार का दीदी को समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन लीड करने के बयान का एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने समर्थन किया है. शरद पवार ने शनिवार को कोल्हापुर में ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ममता बनर्जी में इंडिया गठबंधन को नेतृत्व करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक काफी आक्रमण रवैया अपनाया है और कई लोगों को पहचान दी है. उन्हें यह कहने का अधिकार है.बता दें कि शुक्रवार को ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर असंतोष जताया था और कहा था कि यदि उन्हें मौका मिले तो वह इंडिया गठबंधन को लीड कर सकती हैं, हालांकि उन्होंने कहा था कि फिलहाल वह बंगाल नहीं छोड़ना चाहती हैं और बंगाल में रह कर ही इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हैं.ममता बनर्जी के बयान के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है. इंडिया गठबंधन की कई सहयोगी पार्टियों के ममता बनर्जी के बयान के बाद प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
आजमी के बयान से पवार ने पल्ला झाड़ा
वहीं, कांग्रेस ने ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में कई पार्टियां हैं और कोई भी निर्णय सामूहिक रूप से ही लिए जाते हैं. वहीं, सपा नेता उदयवीर सिंह ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक प्रमुख नेता हैं और उनकी पार्टी टीएमसी ने लगातार भाजपा का विरोध किया है और यदि वह लीड करती हैं तो उनकी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है.समाजवादी पार्टी के राज्य प्रमुख अबू आसिम आजमी द्वारा यह घोषणा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी विपक्ष के महा विकास अघाड़ी गठबंधन से बाहर निकल रही है, पवार ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस बात पर दृढ़ हैं कि विपक्ष की एकता जरूरी है.
जानें ममता के बयान पर क्या बोले प्रशांत किशोर
वहीं, ममता बनर्जी के कथित बयान ‘इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार’ पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, “ममता बनर्जी एक वरिष्ठ नेता हैं और इंडिया गठबंधन को बेहतर पता है कि उनका नेतृत्व कौन करेगा? यह गठबंधन का आंतरिक मामला है. अभी तक इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व किसी व्यक्ति या पार्टी द्वारा नहीं किया जा रहा है… कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, क्योंकि वह सबसे बड़ी पार्टी है.दूसरी ओर, ममता बनर्जी के बयान पर बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, “ममता बनर्जी कभी भी इंडिया गठबंधन के साथ नहीं चलीं. उनके बीच हमेशा गतिरोध रहा है. अति महत्वाकांक्षा वाले लोग एक साथ कैसे चल सकते हैं? … वे केवल व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए काम करते हैं, इसलिए वे बहुत लंबे समय तक एक साथ नहीं चल सकते.”

Akash Saxena

Akash Saxena

Mr. Akash Saxena is Chief Managing Editor at Aler Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)