होम पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा अंतरिक्ष का हत्यारा, वैज्ञानिकों ने दी भूकंप की चेतावनी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2024 08:49 PM

पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा अंतरिक्ष का हत्यारा, वैज्ञानिकों ने दी भूकंप की चेतावनी

पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा अंतरिक्ष का हत्यारा, वैज्ञानिकों ने दी भूकंप की चेतावनी

पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा अंतरिक्ष का हत्यारा, वैज्ञानिकों ने दी भूकंप की चेतावनी

अंतरिक्ष आज भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना हुआ है। पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में असंख्य ग्रह और क्षुद्रग्रह हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि एक क्षुद्रग्रह अपोसिस धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

ऐसा अनुमान जताया गया है कि जब यह धरती के नजदीक होगा तो गुरुत्वार्षण के कारण खगोलीय भूकंप आ सकता है, जो कई परमाणु बमों के विस्फोट से निकली ऊर्जा के बराबर होगा। वैज्ञानिक पिछले 20 साल से इस क्षुद्रग्रह का अध्ययन कर रहे हैं। क्षुद्रग्रह के 13 अप्रैल 2029 में धरती के पास से गुजरने की संभावना है। इसे तबाही का देवता या अंतरिक्ष का हत्यारा उपनाम दिया गया है।

वैज्ञानिकों ने इस क्षुद्रग्रह की खोज 2004 में की थी। तब से खगोलविद अपोफिस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2029 में यह धरती के पास से होकर गुजरेगा। वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि इसके धरती से टकराने की संभावना 2.7 प्रतिशत है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी एप्लाइड फिजिक्स लैबोरेटरी के वैज्ञानिक रोनाल्ड-लुई बैलौज़ के नेतृत्व में एक टीम अपोफिस पर बारीकी से नजर रख रही है।

वैज्ञानिकों ने क्या अनुमान जताया

वैज्ञानिकों के अनुसार, 2029 में जब यह क्षुद्रग्रह धरती के पास से गुजरेगा तो गुरुत्वार्षण बल के कारण इस क्षुद्रग्रह में भूकंप आ सकता है। इसे खगोलीय भूकंप कहा जा रहा है। खगोलीय भूकंप या अंतरिक्ष भूकंप पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में होने वाला भूकंप होता है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव की जांच की है तो पता लगाया कि ऐसी घटना तब होगी, जब यह हमारे ग्रह से 19000 मील की दूरी पर आ जाएगा।

कई परमाणु बमों के बराबर विस्फोट

13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी के पास से गुजरने वाला क्षुद्रग्रह अपोफिस "अंतरिक्ष हत्यारा" है। यह क्षुद्रग्रह बेहद विशाल है, इसका आकार न्यूयॉर्क के 102 मंजिला एम्पायर स्टेट इमारत के बराबर है। अपोफिस की लंबाई 1230 फीट है। यदि यह पृथ्वी से टकराता है, तो इसके प्रभाव से कई परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकलेगी, जिससे सैकड़ों मील तक विनाश होने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)