होम इण्डिया-जापान टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सी.एम.एस. शिक्षिका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2024 07:28 PM

इण्डिया-जापान टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सी.एम.एस. शिक्षिका

इण्डिया-जापान टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सी.एम.एस. शिक्षिका

इण्डिया-जापान टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सी.एम.एस. शिक्षिका

लखनऊ, 14 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी एशिया पैसिफिक कल्चरल सेन्टर फॉर यूनेस्को के तत्वावधान में जापान में आयोजित हो रहे इण्डिया जापान टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सेन्टर फॉर इन्वायर्नमेन्ट एजूकेशन (सी.ई.ई.) के संयोजकत्व में इस प्रतिष्ठित टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम हेतु पूरे देश से मात्र 8 शिक्षकों को चयनित किया गया है, जिनमें सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी भी शामिल हैं। भारत व जापान के बीच आयोजित यह एक्सचेंज प्रोग्राम ‘एक्सप्लोरेशन ऑफ प्रोएक्टिव एण्ड कोलाबरेटिव ंलर्निंग टुवर्डस द रियलाइजेशन ऑफ सस्टेनबल सोसाइटी’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत और जापान के छात्रों के बीच अर्न्तसाँस्कृतिक सम्बन्धों व सद्भावना को बढ़ावा देने के साथ ही भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास हेतु एक-दूसरे के विचारों को साझा करना है। इस यात्रा के दौरान सुश्री त्रिपाठी जापान के शिक्षकों को सी.एम.एस. की अनूठी ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा कर इसके सकारात्मक पहलुओं से अवगत करायेंगी।शिक्षा में गुणात्मकता को बढ़ाने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा-परिचर्चा हेतु सी.एम.एस. शिक्षकों को समय-समय पर विभिन्न देशों के स्कूलों एवं विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित किया जाता रहा है। इसके साथ ही साथ विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित स्कूलों की प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं बच्चे समय-समय पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल की अनूठी ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति के अध्ययन हेतु लखनऊ आते रहते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)