होम पेड़ों की कटाई मामले में BHU कुलपति पर गिर सकती है गाज, NGT से जुर्माना लगाने की मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 13, 2024 08:52 PM

पेड़ों की कटाई मामले में BHU कुलपति पर गिर सकती है गाज, NGT से जुर्माना लगाने की मांग

पेड़ों की कटाई मामले में BHU कुलपति पर गिर सकती है गाज, NGT से जुर्माना लगाने की मांग

पेड़ों की कटाई मामले में BHU कुलपति पर गिर सकती है गाज, NGT से जुर्माना लगाने की मांग

उत्तर प्रदेश के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में याचिका दाखिल करके राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी से विश्वविद्यालय और उसके कुलपति पर भारी जुर्माना लगाने का अनुरोध किया गया है.

एक समिति की रिपोर्ट पर याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने बीते 9 नवंबर को अपना जवाब दाखिल किया. रिपोर्ट में कहा गया था कि 1,300 एकड़ में फैले परिसर में चंदन के 7 और अन्य दूसरी किस्मों के 26 पेड़ों सहित 33 पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है.

समिति का कहना है कि पेड़ों की कटाई करना है, इससे पर्यावरण पर असर पड़ता है. ऐसे में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए बीएचयू पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके साथ ही कुलपति पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है. समिति का ये भी कहना है कि पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए सुधारात्मक और पुनरुद्धार के उपाय किए जा सकते हैं.

याचिकाकर्ता ने का आरोप

दरअसल याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी का आरोप है कि चंदन के पेड़ों की अवैध कटाई और इनकी चोरी के संबंध में मामला स्थानीय पुलिस ने बंद कर दिया. तिवारी का कहना है कि पुलिस ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से सांठगांठ कर ली थी, जिसकी वजह से इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और इसे बंद कर दिया गया.

याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने अपने जवाब में कहा है कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जा सकती है. उन्होंने कहा कि बीएचयू के भ्रष्ट और दोषी अधिकारियों के खिलाफ जुर्माने के अलावा आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उपग्रह से ली गई तस्वीरों से मिलान करके पेड़ों की कटाई से संबंधित तथ्यात्मक स्थिति का पता लगाया जा सकता है.

रिपोर्ट में आरोपों को बताया सही

29 अक्टूबर को वाराणसी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) और केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की समिति ने एनजीटी के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि पेड़ों की अवैध कटाई के संबंध में याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने जो आरोप लगाए हैं वो पूरी तरह से सही हैं.

चंदन के पेड़ों की चोरी की घटना संदिग्ध

रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वन अधिकारियों को सूचित किया था कि चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं. जबकि विश्वविद्यालय में उस जगह पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं. वहां CCTV कैमरे भी लगे हैं. किसी भी सामग्री को बाहर नहीं ले जाने के लिए हर गेट पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ऐसे में चंदन के पेड़ों की चोरी की घटना संदिग्ध है.

रिपोर्ट में कहा है कि चंदन के पेड़ काटकर उसकी लकड़ियों को रातों-रात गायब कर दिया गया. वहीं इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से दोषियों को पकड़ने और कीमती लकड़ी को बरामद करने के लिए किसी भी तरह की कोई कोशिश नहीं की गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)