होम श्रीनगर ग्रेनेड हमला मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 8, 2024 10:17 PM

श्रीनगर ग्रेनेड हमला मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर ग्रेनेड हमला मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर ग्रेनेड हमला मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर ग्रेनेड हमले मामले में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए शक्रवार को आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को श्रीनगर में किए गए इस ग्रेनेड हमले के निशाने पर सुरक्षाबल ही थे।

इस हमले में 12 स्थानीय निवासी घायल हो गए थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी वीके बर्डी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में की गई है। तीनों शहर के इखराजपोरा इलाके के रहने वाले हैं।

बर्डी ने बताया कि तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ ही ग्रेनेड हमले के इस मामले को सुलझा लिया गया है। यह हमला पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं के इशारे पर किया गया था, जिनका उद्देश्य घाटी में किसी भी तरीके से आशांति फैलाना और क्षेत्र में शांति को भंग करना है। इन तीनों ही आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

श्रीनगर ग्रेनेड हमला

सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों ने शहर के साप्ताहिक कबाडी बाजार में एक फ्लाईओवर पर ग्रेनेड फेंके थे। ग्रेनेड सुरक्षाबलों के एक वाहन के पास फटे थे, इस हमले में 12 स्थानीय निवासी घायल हो गए थे।

श्रीनगर का ग्रेनेड हमला विधानसभा चुनावों के बाद लगातार हो रहे आतंकी हमलों में से एक था, लगातार हो रहे इन हमलों में आतंकी संगठन दूसरे राज्यों से आए लोगों और सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं।

इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा था। सुरक्षाबलों को आदेश देते हुए सिन्हा ने कहा था कि हमें घाटी में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को जोरदार जवाब देना होगा और उन्हें कुचलना होगा। इसके लिए सभी सुरक्षाबलों को पूरी आजादी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)