होम 97 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने की मुलाकात, शाह ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 8, 2024 10:12 PM

97 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने की मुलाकात, शाह ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

97 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने की मुलाकात, शाह ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

97 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने की मुलाकात, शाह ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्र के साथ ही कई राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गढने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को 97 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और भाजपा के संगठन विस्तार में उनके योगदान को याद किया।

पीएम मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की। इस दौरान पीएम मोदी सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर आडवाणी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, ''लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी खास है क्योंकि इसी साल उन्हें राष्ट्र के उत्कृष्ट सेवा के लिए 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।''

उन्होंने कहा, ''भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक आडवाणी ने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित किया। बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त रहा। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।''

प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आडवाणी के आवास पर जाकर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें महान राजनेता और भारतीय राजनीति का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी के अथक समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्र की प्रगति में एक अमिट छाप छोड़ी है।

अमित शाह ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा और संगठन कौशल का अनुपम परिचय देते हुए भाजपा को लोककल्याण का प्रतीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ''उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन सुदृढ़ और व्यापक हुआ। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनके कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हू।''

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आडवाणी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से भाजपा को सींचकर देशभर में इसे विस्तार देने तथा असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने में महनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ''संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रसेवा के आपके महान विचार और कार्य करोड़ों कार्यकर्ताओं के पाथेय हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ और हम सबके प्रेरणा स्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भारत की विकास यात्रा को गति दी है।'' उन्होंने कहा, ''देश और दल दोनों के निर्माण में आडवाणी की जो भूमिका रही है, वह अतुलनीय है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घजीवी होने की ईश्वर से कामना करता हूं।''

1927 में कराची में जन्मे हैं आडवाणी

आडवाणी का जन्म कराची (पाकिस्तान) में 1927 में हुआ था। वह 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उपप्रधानमंत्री थे। आडवाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में की थी। 2015 में आडवाणी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)