होम रोजा चीनी मिल में पेराई सत्र 2024-25 का भाजापा सांसद अरुण सागर ने किया शुभारंभ
रोजा चीनी मिल में पेराई सत्र 2024-25 का भाजापा सांसद अरुण सागर ने किया शुभारंभ
नगर विधानसभा में स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट रोजा शुगर वकर्स में पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ को लेकर एक कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर ने पहुंचकर गन्ना पेराई सत्र का पूजन कर सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान चीनी मिल के अधिकारियों और पार्टी के पदाधिकारियों ने मूल माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया। पूजन के बाद सांसद ने मिल में आए किसानों को सम्मानित कर उनको शुभकामनाएं दी। इस दौरान ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा सांसद अरूण सागर ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है। इससे किसानों को अपार लाभ होगा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने की सट्टा एवं आपूर्ति नीति जारी कर दी है। गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। वित्तीय वर्ष के लिए जारी गन्ने के सट्टा एवं आपूर्ति नीति में गन्ना किसानों को रियायत और सहूलियत देने की कोशिश की गई है। गन्ना काश्तकारों के गन्ना उपज का भुगतान ऑनलाइन व आरटीजीएस के माध्यम से 14 दिन के भीतर चीनी मिलों की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की सुविधा को देखते हुए पर्ची में निर्धारित वजन से 15 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट तौल को दी गई है। यूके केन एप के जरिये किसानों को मिलेगी सभी जानकारी गन्ना किसानों को लाभ देने के मकसद से इस बार विशेष यूके केन एप लांच किया गया है। जिसको प्ले स्टोर से लिया जा सकता है। इसके जरिये गन्ना किसानों को अपने कोटे, गन्ना पर्चियों के निर्गत होने की तिथि व भुगतान की जानकारी मिल सकेगी। किसानों का उत्पीड़न न हो। इसके लिए गन्ना किसानों को शिकायतों के निवारण होगा कंट्रोल रूम स्थापित गन्ना किसानों को सत्र में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े इसका खास ध्यान रखा गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।