होम जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 5, 2024 08:23 PM

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के केत्सुन वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह घटना सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद हुई।

इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी ढेर हो गया है।

सेना ने आतंकियों के ठिकाने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, दो आतंकियों के छिपे होने की खबर थी जिनमें से एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है, वहीं दूसरे आतंकी की तलाश जारी है।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और 26 असम राइफल्स की एक टीम को इलाके में तैनात किया गया है, जो आतंकियों की खोज में जुटी हुई है। इस घटना के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा को और अधिक सख्त कर दिया गया है।

इससे पहले, रविवार को आतंकियों ने श्रीनगर के संडे बाजार में ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। वहीं एक दिन पहले खानयार में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)