होम विशाल मार्च निकालकर चरित्र निर्माण की पुरजोर अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 5, 2024 07:18 PM

विशाल मार्च निकालकर चरित्र निर्माण की पुरजोर अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने

विशाल मार्च निकालकर चरित्र निर्माण की पुरजोर अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने

विशाल मार्च निकालकर चरित्र निर्माण की पुरजोर अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 5 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार, संयुक्त निदेशक, शिक्षा, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस भव्य समारोह में आई.एस.सी. (कक्षा-12) की द्वितीय इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा में 94.63 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाली सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की छात्रा आरुषी सिंह चौहान को खास तौर पर सम्मानित किया गया ।      इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ ही व्यक्तित्व विकास की भी अनिवार्य आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही टोटल क्वालिटी परसन बना रहा है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि नेशनल एजूकेशन पालिसी-2020 के अस्तित्व में आने के बाद शैक्षणिक परिदृष्य पर काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

            इससे पहले, सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल एवं क्वालिटी एजुकेशन एवं इनोवेशन विभाग की हेड सुश्री सुष्मिता घोष ने मुख्य अतिथि समेत अन्य गणमान्य अतिथियों, मेधावी छात्रों व शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों को रेखांकित कियसी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के मेधावी छात्रों व शिक्षकों को आशीर्वाद दिया सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन की अगुवाई की निकाले गये इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता जगत की प्रख्यात हस्तियों ने शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता का अलख जगाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)