होम UP, पंजाब से केरल तक किन 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बदली तारीख, पूरी लिस्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 4, 2024 08:45 PM

UP, पंजाब से केरल तक किन 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बदली तारीख, पूरी लिस्ट

UP, पंजाब से केरल तक किन 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बदली तारीख, पूरी लिस्ट

UP, पंजाब से केरल तक किन 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बदली तारीख, पूरी लिस्ट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों समेत कई राज्यों की 14 सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदल दी है। अब तक इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन अब वोटिंग 20 तारीख को कराई जाएगी।

यूपी में भाजपा, आरएलडी और बसपा ने मांग की थी कि कार्तिक पूर्णिमा के पहले से ही मेला लगता है और लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए जाते हैं। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा बीतने के बाद ही मतदान कराया जाए। 15 नवंबर को 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। इसके चलते पंजाब में भी ऐसी ही मांग की गई थी।

वहीं, केरल 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। इससे वोटिंग पर असर पड़ता। अब चुनाव आयोग ने इन दलों की मांग को स्वीकार करते हुए 20 नवंबर को ही मतदान का फैसला लिया है। नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट भी आने वाले हैं। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर पहले ही 20 नवंबर को ही आयोग ने उपचुनाव कराने का फैसला लिया था। ऐसे में वहां तारीख बदलने की जरूरत ही नहीं है। बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होनी है, जबकि महाराष्ट्र में एक ही राउंड में 20 नवंबर को मतदान होना है।

बता दें कि दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही देश की 49 विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें से जिन सीटों पर नजर है, उनमें से एक वायनाड लोकसभा भी है। यहां से प्रियंका गांधी चुनाव में उतर रही हैं। वह पहली बार लोकसभा इलेक्शन लड़ रही हैं। वहीं असम की भी 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। यूपी में तो सीएम योगी ने खुद ही मोर्चा संभाल रखा है और 9 सीटों पर कैंपेन में जुटे हैं। हालांकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल वोटिंग नहीं हो रही है। इसकी वजह कोर्ट में चल रहा एक मुकदमा है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)