होम विपक्ष की शिकायत पर EC का बड़ा ऐक्शन, महाराष्ट्र DGP रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर; फोन टैपिंग के आरोप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 4, 2024 08:42 PM

विपक्ष की शिकायत पर EC का बड़ा ऐक्शन, महाराष्ट्र DGP रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर; फोन टैपिंग के आरोप

विपक्ष की शिकायत पर EC का बड़ा ऐक्शन, महाराष्ट्र DGP रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर; फोन टैपिंग के आरोप

विपक्ष की शिकायत पर EC का बड़ा ऐक्शन, महाराष्ट्र DGP रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर; फोन टैपिंग के आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिशन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। आयोग ने विपक्ष की शिकायत पर राज्य की शीर्ष पुलिस अधिकारी रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर कर दिया है। आयोग ने चीफ सेक्रेटरी सुजाता सौनिक से डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे हैं।

इनमें से ही किसी एक अधिकारी को कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर नियुक्ति मिल सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि रश्मि शुक्ला ने फिर विपक्षी नेताओं के फोन टैप कराने का आदेश दिया है। इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए।

अब चुनाव आयोग ने रश्मि शुक्ला को डेप्युटेशन पर सशस्त्र सीमा बल में भेजा गया है। शुक्ला को भाजपा और शिवसेना की सरकार ने दो साल का सेवा विस्तार दिया है। बीते सप्ताह ही चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में राजनीति से प्रेरित अपराधों को लेकर चिंता जताई थी और डीजीपी रश्मि शुक्ला से कहा था कि वे इन पर रोक लगाएं। इसके बाद भी जब विपक्ष ने रश्मि शुक्ला की शिकायतें कीं तो चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। कुछ दिन पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने समीक्षा की थी। इसमें उन्होंने राजनीति से प्रेरित अपराधों को लेकर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि इससे चुनावी माहौल खराब होगा और लेवल प्लेइंग फील्ड जैसी स्थिति नहीं रहेगी।

रश्मि शुक्ला के नाम से कई विवाद जुड़े रहे हैं। 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला जब महाराष्ट्र में इंटेलिजेंस कमिश्नर थीं तो उन पर आरोप लगे थे कि फोन टैपिंग के आदेश दिए हैं। इसके अलावा महाविकास अघाड़ी के दलों का आरोप रहा है कि वह भाजपा के करीब रही हैं। रश्मि शुक्ला को जून 2024 में ही रिटायर होना था, लेकिन उन्हें 2 साल का सेवा विस्तार मिल गया था। इसके बाद उनकी भाजपा से करीबी होने के आरोपों ने और जोर पकड़ लिया था। रश्मि शुक्ला पुणे की पुलिस कमिश्नर भी रही हैं। हालांकि वह सबसे ज्यादा विवादों में तब रहीं, जब इंटेलिजेंस कमिश्नर के पद पर तैनात थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)